फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   छापेमारी करने पहुंची आबकारी टीम के वाहनों की हवा निकाली

छापेमारी करने पहुंची आबकारी टीम के वाहनों की हवा निकाली

Wed, 26 Dec 2018 11:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
छापेमारी करने पहुंची आबकारी टीम के वाहनों की हवा निकाली
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

बहादराबाद क्षेत्र के सहदेवपुर खेड़ा गांव पहुंची आबाकारी विभाग की टीम ने खेत में कच्ची शराब की भट्टियां नष्ट की। उधर, शराब तस्कर सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचा रहे थे। आरोपियों ने चारों पहियों के वॉल्व निकाल दिए ताकि टीम दूसरे स्थानों पर दबिश देने न पहुंच सके। आबकारी टीम ने इस संबंध में सूचना स्थानीय पुलिस को दी है।

आबकारी निरीक्षक लक्ष्मण सिंह बिष्ट की अगुवाई में टीम बुधवार को सहदेवपुर गांव में अवैध कच्ची शराब की भट्ठयिां नष्ट करने पहुंची। गांव के श्मशान से सटे एक खेत में दो भट्ठियां मिलीं तो उन्हें नष्ट कर दिया गया। साथ ही करीब 400 कुंतल लाहन भी नष्ट किया गया। इसके बाद टीम दूसरी जगहों पर छापेमारी के लिए वाहनों के पास पहुंची तो चारों पहियों की हवा निकली थी। पड़ताल में पता चला कि जानबूझकर किसी ने वॉल्व निकाल दिया था। इससे आगे की कार्रवाई नहीं हो सकी। निरीक्षक लक्ष्मण सिंह बिष्ट की मानें तो इस संबंध में पथरी पुलिस को सूचना दी गई है। यह करतूत शराब तस्करों की ही है। यदि जरूरत पड़ी तो इस संबंध में शिकायत भी दर्ज कराई जाएगी। टीम में लाखीराम सकलानी, शैलेंद्र उनियाल, उमराव सिंह, अमित और प्रमोद शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed