फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   पूर्व प्रधान के कत्ल को दी पचास लाख की सुपारी

पूर्व प्रधान के कत्ल को दी पचास लाख की सुपारी

Sat, 27 Apr 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधान के कत्ल को दी पचास लाख की सुपारी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

रानीपुर क्षेत्र के गांव सलेमपुर के पूर्व ग्राम प्रधान एवं प्रॉपर्टी डीलर पप्पू पाटिल के कत्ल की पचास लाख की सुपारी देने का मामला सामने आया है। हरकत में आई स्थानीय पुलिस ने कत्ल की साजिश में शामिल चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनको गिरफ्तार कर लिया। पूरा विवाद बेशकीमती जमीन से जुड़ा बताया जा रहा है।

पेशे से प्रॉपर्टी डीलर पप्पू पाटिल के भाई बबलू पाटिल ने पास के ही गांव हेतमपुर में भूमि खरीदी थी। भूमि बेचने वाले ग्रामीण के भाई रमेश ने इस संबंध में भूमि संबंधी विवाद कोर्ट में दाखिल किया था, जो अब तक चला आ रहा है। आरोप है कि तब से रमेश लगातार पप्पू पाटिल पर भूमि से हाथ पीछे खींच लेने के लिए दबाव बना रहा था। आरोप है कि 24 अप्रैल को प्रॉपर्टी पप्पू पाटिल के गांव सलेमपुर स्थित घर पर एक युवक मिथुन निवासी चांदपुर बिजनौर पहुंचा था। युवक ने खुलासा किया था रमेश निवासी हेतमपुर ने उसके कत्ल के लिए पचास लाख की सुपारी नरेश निवासी मुंडाखेड़ी बिजनौर, राजू निवासी ब्रह्मपुरी रानीपुर, सोनू निवासी बिजनौर और अजय निवासी लालढांग श्यामपुर को दी है। नरेश और राजू फुफेरे भाई है। जबकि अजय मोटरसाइकिल चोरी और हाल ही में लोकसभा चुनाव से पहले खुखरी बरामद होने पर जेल गया था। कोतवाली प्रभारी शंकर बिष्ट ने बताया कि नरेश मुख्य आरोपी रमेश के बड़े भाई का दामाद है। उन्होंने बताया कि सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed