फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   हरिद्वार: मकान बेचने के नाम पर देहरादून के बुजुर्ग के 17 लाख हड़पे

हरिद्वार: मकान बेचने के नाम पर देहरादून के बुजुर्ग के 17 लाख हड़पे

Wed, 24 Apr 2019 09:36 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 24 Apr 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार: मकान बेचने के नाम पर देहरादून के बुजुर्ग के 17 लाख हड़पे
प्रतीकात्मक तस्वीर

मकान बेचने के नाम पर देहरादून के एक बुजुर्ग से 17 लाख की रकम हड़प ली गई। एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी के निर्देश पर हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में दर्शन लाल पुत्र स्वर्गीय ज्वालादास निवासी कॉन्वेंट रोड देहरादून ने बताया कि कुछ समय पूर्व अमित रस्तोगी एवं सोनू रस्तोगी निवासी करनाल (हरियाणा) ने उससे संपर्क साधा।

विज्ञापन


युवकों ने उन्हें बताया कि उनका परिचित अजीत दुबे पुत्र मदन मोहन निवासी नई बस्ती ऋषिकुल अपना मकान 80 लाख में बेच रहा है। बताया कि उसका मकान 80 लाख में खरीदने के बाद उन्हीं का एक रिश्तेदार उस मकान को एक करोड़ 20 लाख में खरीद लेगा। ऐसे में उन्हें सीधे 40 लाख का फायदा होगा, जिसे वे आपस में बांट लेंगे।
विज्ञापन


आरोप है कि अमित रस्तोगी व सोनू ने अपने एक साथी संजय कश्यप निवासी ज्वालापुर के साथ मिलकर अजीत दुबे से मकान का सौदा तय कर लिया। पीड़ित ने अजीत दुबे को बीस लाख की रकम देकर एक इकरारनामा कर लिया, लेकिन कुछ समय गुजरने के बाद उसे पता चला कि मकान खरीदने वाले जिस शख्स से वह मिला था, उसका कहीं अता पता नहीं है। न ही सोनू और अमित रस्तोगी से उसका संपर्क हो सका। इसके बाद बुजुर्ग को माजरा समझ में आया कि उससे रकम ठग ली गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित आईआईपी मोहकमपुर से सेवानिवृत्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed