{"_id":"5ab149be4f1c1b27088b639e","slug":"81521568190-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला भाजपा नेता, उसके दोस्त को दौड़ा दौड़ा कर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला भाजपा नेता, उसके दोस्त को दौड़ा दौड़ा कर पीटा
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार।
रोशनाबाद में कोर्ट कैंपस में स्कूटी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में अधिवक्ताओं ने एक भाजपा महिला नेता, उसके दोस्त को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। बीच बचाव में उतरे कुछ अधिवक्ताओं ने ही महिला भाजपा नेता और उसके दोस्त को जैसे तैसे छुड़ाया। जब तक कोर्ट चौकी पुलिस पहुंची तब तक महिला नेता अपने परिचित के साथ वापस जा चुकी थी।
ज्वालापुर क्षेत्र की एक बस्ती की रहने वाली महिला नेता अपने दोस्त के साथ कोर्ट गई थी। कोर्ट में अधिवक्ताओं के चैंबर के बाहर जब वह स्कूटी पार्क कर रही थी ।इसी दौरान पहुंचे एक अधिवक्ता ने अपने चैंबर के आगे स्कूटी न खड़ी करने की बात कही। यह भी कहा कि वह अपने अधिवक्ता के चैंबर के बाहर स्कूटी पार्क कर लें। इस बात को लेकर महिला नेता का अधिवक्ता के साथ विवाद हो गया। तू तू मैं मैं चंद मिनट में नोंकझोंक में बदल गई। गुस्साए अधिवक्ता ने महिला नेता को थप्पड़ जड़ दिए। इधर, अधिवक्ता के थप्पड़ मारते ही एकत्र हुए अधिवक्ता भी महिला नेता, उसके दोस्त पर बुरी तरह पिल पड़े। अधिवक्ताओं ने महिला और उसके दोस्त को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। कैंपस में अफरा तफरी का आलम बन गया। इधर, महिला नेता के परिचित अधिवक्ता ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर जैसे तैसे उन्हें छुड़ाया। हंगामे की सूचना मिलने पर कोर्ट चौकी प्रभारी लखपत सिंह बुटोला मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक महिला नेता अपने परिचित के साथ वापस जा चुकी थी। कोर्ट चौकी प्रभारी ने बताया कि विवाद हुआ है लेकिन उन्हें किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की है।