{"_id":"5a57a1354f1c1bee188b4686","slug":"81515692341-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गददी से बहियां चोरी करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गददी से बहियां चोरी करने का आरोप
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र के एक पुरोहित की गद्दी से बहियां चोरी कर ली गई। पुरोहित ने अपने चचेरे भाई एवं उसके साथियों पर बहियां चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है।
क्षेत्र की रामगिरि की हवेली में पुरोहित मनोज कौशिक की आनंद प्रकाश, अमरनाथ के नाम से गद्दी है। आरोप है कि बुधवार देर रात चचेरे भाई तरुण खेवड़िया पुत्र उमाकांत खेवड़िया ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर आलमारी के ताले तोड़कर बहियां चोरी कर ली।
देर रात ही प्रत्यक्षदर्शी ने उन्हें इस बारे में सूचना दी। गद्दी पर पहुंचकर पुरोहित मनोज कौशिक ने घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुरोहित से मामले की जानकारी ली। ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी बताए जा रहे युवक की तलाश की जा रही है, उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। पेशे से अधिवक्ता पुरोहित मनोज कौशिक ने अपने चचेरे भाई एवं उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी है।