{"_id":"5ccb37fabdec22073b651a2f","slug":"61556822010-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थरों से कुचलकर शाहजहांपुर के युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पत्थरों से कुचलकर शाहजहांपुर के युवक की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
सिडकुल में पत्थरों से कुचलकर शाहजहांपुर (यूपी) के एक युवक की हत्या कर दी गई। सिडकुल पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में हत्याकांड से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं मिला है। एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने जल्द हत्याकांड के खुलासे के निर्देश दिए हैं।
बृहस्पतिवार की सुबह स्थानीय पुलिस को सूचना मिली की राजाजी बिस्कुट चौक के पास कब्रिस्तान में एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा है। सूचना मिलने पर एसओ देवराज शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि मृतक का चेहरा और सिर पत्थरों से बुरी तरह कुचला हुआ था। मृतक की जेब से मिले आईडी प्रूफ के आधार पर उसकी पहचान अनिल कुमार (38) पुत्र रामकुमार निवासी मोहल्ला खन्नीबाद शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी रावली महदूद के रूप में हुई। एसओ देवराज शर्मा ने बताया कि मृतक सिडकुल की टीसीआई ट्रांसपोर्ट कंपनी में बतौर हेल्पर कार्यरत था। वह बृहस्पतिवार की देर शाम किसके साथ था, इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है। न ही उसकी कोई रंजिश होने की बात सामने आई है। अनिल का मोबाइल फोन भी गायब है। इस संबंध में सीआईयू की मदद ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिजन भी यहां पहुंच रहे हैं, उनसे पूछताछ के बाद कोई नई जानकारी मिलने की उम्मीद है।