फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   लूट के इरादे से की थी मजदूर की हत्या

लूट के इरादे से की थी मजदूर की हत्या

Thu, 08 Mar 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
लूट के इरादे से की थी मजदूर की हत्या
हरिद्वार।
विज्ञापन

होली के दिन ऋषिकेश- हरिद्वार पैसेंजर में बिहार के मजदूर की हत्या लूट के इरादे से की गई थी। जीआरपी ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए बिजनौर के एक बदमाश को दबोचा है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची ऋषिकेश- हरिद्वार पैसेजर के कोच से खून से लथपथ शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान रामेश्वर महतो उर्फ रमेश निवासी गांव अमोहा मजार बेतिया पश्चिमी चंपारन बिहार हाल निवासी चंद्रभागा ऋषिकेश के रूप में हुई थी।
पेशे से दिहाड़ी मजदूर होली के दिन भी मजदूरी करने की बात कहकर ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से रायवाला के लिए आ रहा था। मजदूर के सर के पीछे लोहे की रॉड से वार किया गया था, जो मौके पर मिल गई थी और उसका गला भी दबाया गया था। मंगलवार को जीआरपी ने मुखबिर की सूचना पर मोतीचूर रेलवे स्टेशन पर छापा मारकर आरोपी इरशाद पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी पठानपुरा नजीबाबाद बिजनौर को पकड़ लिया। जीआरपी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नजीबाबाद बिजनौर में कई मुकदमे दर्ज हैं। होली के दिन वह वीरभद्र रेलवे स्टेशन से सवार हुआ था। मजदूर को अकेले देखकर उसने लोहे की रॉड से सिर पर पीछे से वार किया था और फिर उसका गमछे से उसका गला दबाया था। वह मृतक की जेब से मोबाइल फोन, पर्स लूटकर आरोपी फरार हो गया था। जीआरपी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पहचान पत्र बरामद हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस टीम को मिला इनाम
एसपी जीआरपी रोशनलाल शर्मा ने पुलिस टीम को ढाई हजार का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में निरीक्षक जीआरपी हरिद्वार राजेंद्र सिंह, एसओ जीआरपी देहरादून दिनेश कुमार, एसओ जीआरपी लक्सर मनोज कुमार, एसआई बलवंत सिंह, एचसीपी बलवीर सिंह पंवार, नरेश शोक्टा, अरविंद धीमान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल फोन से खुला राज
हत्याकांड की अनसुलझी गुत्थी मोबाइल फोन के बलबूते ही खुल गई। दरअसल, मृतक के मोबाइल फोन का इस्तेमाल आरोपी कर रहा था, इसलिए वह जीआरपी के हत्थे चढ़ गया। पुलिस पिछले तीन दिन से आरोपी की धरपकड़ में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed