{"_id":"5b4e34c44f1c1b35748b5652","slug":"51531851972-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर रोडवेज बस चला रहे चालक का चालान, बस सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीकर रोडवेज बस चला रहे चालक का चालान, बस सीज
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने शराब पीकर बस चला रहे उत्तर प्रदेश के बड़ौत डिपो के चालक का चालन करके पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि बस को सीज कर दिया गया है। इसके अलावा सोमवार शाम और मंगलवार को पूरे दिन चेकिंग अभियान के दौरान 18 वाहनों का चालान और 9 वाहनों को सीज कर दिया।
हाईकोर्ट के आदेश का पालन करने को संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी इन दिनोें सड़कों पर उतरे हुए हैं। सोमवार की देर रात को एआरटीओ सुरेंद्र कुमार ने अभियान चलाया। जिसमें ऋषिकुल तिराहे पर रोडवेज बसों के चालकों की एल्कोहल सेवन की जांच की। इस दौरान बड़ौत बस डिपो के चालक की जांच में एल्कोहल सेवन करने की पुष्टि हुई। जिस पर कार्रवाई कराने के लिए नगर कोतवाली को सौंप दिया और बस को सीज कर दिया। बस हरिद्वार से दिल्ली जा रही थी। इसके अलावा मंगलवार की सुबह को सिडकुल क्षेत्र में एक ऑटो एवं एक विक्रम चालक को शराब के नशे में पकड़ लिया। दोनों चालकों को सिडकुल पुलिस के हवाले करते हुए इनके वाहनों को सीज कर दिया। इसके अलावा एक वैन और पांच बाइक सीज कर दी। इनके चालकों के पास लाइसेंस और अन्य कागजात नहीं थे। तीन चालकों के मोबाइल जब्त करते हुए जुर्माना लगाया और लाइसेंस को निरस्त कराने को भेज दिया। एआरटीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पूरे दिन चले अभियान में 27 वाहनों पर कार्रवाई हुई।