फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   हत्या के बाद मासूम के शव के साथ दुष्कर्म

हत्या के बाद मासूम के शव के साथ दुष्कर्म

Sat, 27 Apr 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
हत्या के बाद मासूम के शव के साथ दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित एक मुर्गी फार्म के चौकीदार ने छह साल की मासूम की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव के साथ दुष्कर्म किया। दिल दहला देने वाली इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
शनिवार को हरिद्वार कोतवाली परिसर में एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि जिला बिजनौर का एक परिवार 21 अप्रैल को श्यामपुर स्थित मुर्गी फार्म में दिहाड़ी मजदूरी के लिए आया था। दंपति की छह साल की बेटी शुक्रवार दोपहर अचानक लापता हो गई थी। पिता को पता चला कि उसकी बेटी को मुर्गी फार्म का चौकीदार सोनू सानी निवासी बिजनौर अपने साथ ले गया है। शाम को फार्म पहुंचे चौकीदार से पिता ने मासूम के बारे में पूछा तो उसने जानकारी होने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने मासूम के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। रात को पुलिस ने मासूम की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह मुर्गी फार्म से कुछ ही दूरी पर जंगल में मासूम का खून से लथपथ शव परिजनों को दिखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

शक के आधार पर पुलिस ने शनिवार को ही चौकीदार को हिरासत में ले लिया था, लेकिन उसने कुछ बताया नहीं। एसएसपी ने बताया कि एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय की अगुवाई में टीम ने संदेह के घेरे में आए सोनू से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूला कर लिया। सोनू ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर वह मासूम को अपने साथ जंगल में ले गया था। उसने मासूम के साथ दुष्कर्म करना चाहा, लेकिन उसके चीखने चिल्लाने पर गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के साथ दुष्कर्म किया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से मासूम के कपड़े बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ अपहरण, हत्या और पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस दौरान एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी अभय सिंह, कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed