फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   पत्नी से अवैध संबंधों के शक में की थी दोस्त की हत्या

पत्नी से अवैध संबंधों के शक में की थी दोस्त की हत्या

Sun, 10 Feb 2019 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
पत्नी से अवैध संबंधों के शक में की थी दोस्त की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

पत्नी से अवैध संबंधों के शक में एक युवक ने अपने दोस्त की गला दबाकर हत्या कर दी। बीस दिन पहले संदिग्ध हालात में गायब हुए युवक के पीछे की कहानी का हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाए गए सड़े-गले शव को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

पिछले माह 31 जनवरी को कुष्ठ बस्ती की रहने वाली शकुंतला ने अपने बेटे अंकुर उर्फ भूरी (24) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसका कहना था कि 18 तारीख से उसका बेटा गायब हो गया है। तहरीर के आधार पर हरकी पैड़ी चौकी पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी थी। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि अंकुर के गायब होने वाले दिन आखिरी बार उसका पड़ोसी अमित उर्फ गंजा उसके साथ देखा गया था। शनिवार देर रात अमित पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने पूरी कहानी उगल दी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि अमित को शक था कि उसकी पत्नी के अंकुर से अवैध संबंध हैं। इसलिए उसने योजना के तहत 18 जनवरी को अंकुर को शराब पिलाई और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। कोतवाली प्रभारी की मानें तो घटना वाली शाम हत्यारोपी अमित ने झोंपड़ी में अंकुर की हत्या कर दी थी। इसी दौरान अंकुर की मां शकुंतला भी झोपड़ी में आ गई। तब उसने उसकी मां से कहा था कि वह शराब पीकर सो रहा है। उसकी मां के जाने पर अमित ने शव को पहाड़ी के ऊपर ले जाकर झाड़ियों में छिपा दिया। अंकुर की मां के दोबारा पूछने पर आरोपी ने बताया था कि वह शराब पीने की बात कहकर चला गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सड़ी गली हालत में शव भी बरामद कर लिया है। साथ ही गुमशुदगी के मुकदमे को हत्या में तरमीम कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed