फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   मोरचरी में शव की उंगली से गायब हुई अंगूठी

मोरचरी में शव की उंगली से गायब हुई अंगूठी

Fri, 27 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
मोरचरी में शव की उंगली से गायब हुई अंगूठी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
जिला अस्पातल की मोर्चरी में रखे फोटोग्राफर नारायण के हाथ की उंगली से सोने की अंगूठी गायब हो गई। परिजनों की शिकायत पर हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने तीन कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शरू कर दी है।

कनखल के पहाड़ी बाजार का रहने वाला नारायण पुत्र सुरेश 22 अप्रैल को लापता हो गया था। विष्णुघाट क्षेत्र की एक महिला को पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हिरासत में लिया था। तब महिला ने नारायण के गंगा में छलांग लगा देने की जानकारी दी थी। बृहस्पतिवार शाम कनखल के सतीघाट पर एक शव उतराता मिला। पुलिस ने शव को गंगा से निकाला। जेब में मिले आईडी प्रूफ के आधार पर उसकी पहचान नारायण के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। देर रात ही परिजन भी मोर्चरी पहुंच गए थे। सुबह होने पर जब परिजन फिर मोर्चरी पहुंचे तो देखा कि उसके एक हाथ की उंगली में पहनी हुई सोने की अंगूठी गायब थी। परिजनों का दावा है कि देर रात उन्होंने अंगूठी देखी थी। परिजनों ने जिला अस्पताल प्रबंधन से इस बाबत शिकायत की, लेकिन उनकी बात अनसुनी कर दी गई। तब परिजन सीधे कोतवाली पहुंचे। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। नगर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि इस संबंध में पूछताछ कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed