फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   जिला पंचायत सदस्य, मासूम बेटी को बंधक बनाकर लूटा

जिला पंचायत सदस्य, मासूम बेटी को बंधक बनाकर लूटा

Sun, 31 Mar 2019 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य, मासूम बेटी को बंधक बनाकर लूटा
हरिद्वार। कनखल थाने की संदेश नगर कालोनी में भाजपा की जिला पंचायत सदस्य प्रीति चौहान और उनकी छह साल की बेटी को बंधक बनाकर हथियारबंद बदमाश करीब पंद्रह लाख के जेवर और ढाई लाख की रकम लूटकर ले गए। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया। सीआईयू और कनखल पुलिस की कई टीमें वारदात के खुलासे में जुट गई हैं।
विज्ञापन

घटना शनिवार दोपहर दो से ढाई बजे के बीच हुई। मूल रूप से लक्सर पट्टी के गांव हरसीवाला के रहने वाले भाजपा नेता और स्टोन क्रशर मालिक कदम सिंह चौहान की पत्नी प्रीति चौहान हबीपुर सीट से जिला पंचायत सदस्य हैं। वह परिवार के साथ कनखल की संदेश नगर कालोनी में रहते हैं। शनिवार को वह भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक की गांव कटारपुर में आयोजित सभा में भाग लेने गए थे। घर पर उनकी पत्नी प्रीति चौहान और छह साल की बेटी माही थी। दोपहर को करीब दो से ढाई बजे के बीच डोर वेल बजने पर प्रीति चौहान ने बेटी माही को गेट खोलने के लिए भेजा। गेट खोलने के बाद बेटी माही से बातचीत करते हुए तीन लोग अंदर घुस आए। अंदर घुसने पर धारदार हथियार के बल पर प्रीति को कब्जे में ले लिया और माही के हाथ पैर बांध दिए।
विज्ञापन

बच्ची के गले पर धारदार हथियार रखकर हत्या करने की धमकी देने पर प्रीति ने अलमारी में रखे डिजिटल लॉकर का पासवर्ड बता दिया। लॉकर और अलमारी में रखे सोने हीरे के जेवर और ढाई लाख की रकम लेने के बाद प्रीति को बाथरूम में बंद कर तीनों बदमाश फरार हो गए। बाथरूम के बगल में बने खुले स्थान एवं कमरे के बीच लगी कांच की खिड़की को तोड़कर प्रीति तुरंत भागकर मुख्य गेट की तरफ आई। मुख्य दरवाजा बाहर से बंद होने के चलते महिला की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी युवक ने बाहर से कुंडा खोला। प्रीति ने पूरी घटना की जानकारी युवक को दी। इसके बाद घटना की सूचना मिलने पर एसओ कनखल हरिओमराज चौहान, सीआईयू प्रभारी राजीव चौहान, एसआई ओमकांत भूषण मौके पर पहुंचे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो बदमाशों की उम्र 30 वर्ष से कम थी और एक की उम्र 40 वर्ष के आसपास रही होगी। उन्होंने अंदर घुसने के बाद अपने मुंह कपड़े से ढक लिए थे। एसओ हरिओमराज चौहान ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed