फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   अवैध संबंध में रोड़ा बने पति की हत्या

अवैध संबंध में रोड़ा बने पति की हत्या

Mon, 28 Jan 2019 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
अवैध संबंध में रोड़ा बने पति की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार (धनौरी)
विज्ञापन

रिश्ते की चाची के साथ अवैध संबंधों में बाधा बन रहे चाचा की भतीजे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी भी इस साजिश में शामिल थी और उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। हत्या में शामिल रहे दोस्त ने पुलिस की पूछताछ में पूरी कहानी बयां कर दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गन्ने के खेत से शव बरामद कर लिया। जबकि, मृतक की पत्नी और भतीजा फरार चल रहे हैं। तीनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
रविवार देर शाम ढालूवाला मजबता निवासी रीना ने सिडकुल थाने में अपने पति देवेंद्र उर्फ टीटू (40) पुत्र जागेंद्र सिंह की गुमशुदगी दर्ज कराई। उसने बताया कि पति पेशे से लोडर चालक है और 25 जनवरी को देहरादून से किसी कंपनी का सामान लेकर बहादराबाद आया था। फिर वह अपने गांव ढालूवाला मजबता चला गया। तब से उसका कुछ अतापता नहीं है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद जांच शुरू की। संदेह के घेरे में आए देेवेंद्र के परिचित रवि पुत्र सुरेश निवासी ढालूवाला मजबता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सोमवार को पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो रवि ने हकीकत उगल दी। पूछताछ में उसने कबूला कि 25 जनवरी को उसने और गांव के ही दोस्त एवं देवेंद्र के रिश्ते के भतीजे प्रीता उर्फ मंजीत ने उसे गांव बुलाया था। यहां तीनों ने एकसाथ बैठकर शराब पी।
विज्ञापन

शराब पीने के बाद दोनों ने मिलकर देवेंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी और शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने गन्ने के खेत से शव बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष देवराज सिंह ने बताया कि आरोपी मंजीत के अपने रिश्ते के चाचा देवेंद्र की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। इस बात की जानकारी मिलने पर देवेंद्र अपनी पत्नी पर निगाह रखने लगा था, जिसके चलते उसकी हत्या की गई। फिलहाल देवेंद्र अपनी पत्नी रीना के साथ देहरादून के लक्ष्मण चौक के पास रह रहा था। देवेंद्र की पत्नी एवं प्रेमी रविवार से ही फरार चल रहे हैं। दोनों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने रीना, प्रीता उर्फ मंजीत और उसके दोस्त रवि के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed