फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   युकां के राष्ट्रीय सचिव के खिलाफ संस्था पर कब्जे के आरोप में मुकदमा

युकां के राष्ट्रीय सचिव के खिलाफ संस्था पर कब्जे के आरोप में मुकदमा

Tue, 19 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
युकां के राष्ट्रीय सचिव के खिलाफ संस्था पर कब्जे के आरोप में मुकदमा

विज्ञापन
हरिद्वार। भगत सिंह चौक के पास स्थित जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र पर कब्जे का मामला एक बार फिर गरमा गया है। कोर्ट के आदेश पर संस्था की अध्यक्ष दीपा जोशी ने फर्जी पत्र के आधार पर कब्जा करने के आरोप में युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रामविशाल देव समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। खास बात ये है कि मुकदमे में नामजद दो कांग्रेसी नेताओं का निधन भी हो चुका है।
शहर में भगत सिंह चौक के पास जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र का कैंपस है। कैंपस पर कब्जे को लेकर वर्ष 2014 में में भी दो पक्ष आमने सामने आ गए थे। संस्था की अध्यक्ष दीपा जोशी ने कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 26 मई 2015 को कांग्रेसी नेता हर्षवर्द्घन पुत्र अमर सिंह निवासी ईटी हॉस्टल भेल, दिनेश पुंडीर पुत्र झांगीराम निवासी मोहल्ला मालियान, बृजपाल सैनी पुत्र जयचंद निवासी मुडेटा खुर्द शामली यूपी, राम विशाल देव, राजीव चौधरी, विनीत धीमान ने अपने साठ सत्तर साथियों के साथ असलहे से लैस होकर हमला बोल दिया। आरोप है कि तहसीलदार को साथ लेकर आए इन लोगों ने गोवर्धन रेड्डी को संस्था का कार्यवाहक राष्ट्रीय बताते हुए उनके द्वारा जारी एक पत्र दिखाया था, जिसमें हर्षवर्द्धन ने खुद संस्था का पदाधिकारी बताया था। हकीकत सामने आने पर संस्था पर कब्जा नहीं हो सका था। संस्था के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने इस संबंध में डीएम और एसएसपी को अवगत कराया था कि रानीपुर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि फर्जी पत्र तैयार कर संस्था पर कब्जा करने के आरोप में छह लोगों केा नामजद करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि आरोपी बताए गए हर्षवर्द्घन और बृजपाल की मौत को एक साल से अधिक समय गुजर चुका है। पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

---------------------
नौकर को बुलाने गए युवक को चाकू मारा
बहादराबाद। बहादरपुर सैनी गांव में नौकर को काम पर बुलाने गए व्यक्ति को कुछ लोगों ने चाकू मार कर घायल कर दिया। बहादरपुर सैनी निवासी लोकेश पुत्र देशराज सैनी सुबह के समय अपने नौकर को बुलाने उसके घर गया था घर के सामने जाकर उसने नौकर टीटू को आवाज लगाई । आवाज सुनकर नौकर का छोटा भाई बबलू पुत्र मांगेराम घर से बाहर आया । उसने बताया कि टीटू घर पर नहीं है तो लोकेश ने उसे ही खेत मे मजदूरी पर चलने को कहा। जिस पर बबलू ने पहले शराब पीने के पैसे मांगे, इस पर लोकेश ने मना कर दिया। इस पर गुस्साए बबलू ने उस पर चाकू से हमला कर दिया । शोर सुनकर दौड़े आसपास के लोगों ने उसे बमुश्किल छुड़ाया और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed