फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   दुकान का शटर उखाड़ा, 2.50 लाख के मोबाइल फोन उड़ाए

दुकान का शटर उखाड़ा, 2.50 लाख के मोबाइल फोन उड़ाए

Sat, 23 Mar 2019 11:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
दुकान का शटर उखाड़ा, 2.50 लाख के मोबाइल फोन उड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

ज्वालापुर क्षेत्र में दुकान का शटर उखाड़कर चोरों ने करीब ढाई लाख के मोबाइल उड़ा लिए गए। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को मामले में तहरीर दी है। पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों की धरपकड़ तेज कर दी है।

क्षेत्र के मोहल्ला चौहनान निवासी राहुल चौहान की गांव सराय मार्ग पर एक दुकान है। शनिवार सुबह पुलिस जब गश्त पर थी तब दुकान का शटर उखड़ा देखकर दंग रह गई। पुलिस ने दुकान स्वामी राहुल चौहान को मौके पर बुला लिया। शटर उठाकर देखने पर पता चला कि दुकान में रखे मोबाइल चोरी कर लिए गए हैं। चोरी की सूचना मिलने पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल, एसएसआई विकास भारद्वाज ने घटनास्थल का मुआयना किया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चार संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं। दुकानदार की मानें तो करीब ढाई लाख के मोबाइल फोन चोरी हुए है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए सीआईयू की भी मदद ले रहे हैं। दुकान स्वामी की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed