{"_id":"5b561c034f1c1b50748b6bc5","slug":"171532369923-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रैप कारोबारी को गोली मारने का मुख्य आरोपी कल्लू धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्क्रैप कारोबारी को गोली मारने का मुख्य आरोपी कल्लू धरा
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। स्क्रैप कारोबारी शोएब को गोली मारने का आरोपी ठेकेदार अकबर खान उर्फ कल्लू आखिरकार ज्वालापुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने कल्लू को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वारदात में नामजद अन्य आरोपियों की धरपकड़ के भी प्रयास जारी हैं।
ज्वालापुर के मोहल्ला अहबाबनगर में रंजिशन स्क्रैप कारोबारी शोएब को उस वक्त गोली मारी गई थी, जब वह अपने गोदाम में बैठा था। गोदाम में लगे सीसीटीवी फुटेज में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया था। मोहल्ले का ही पेशे से ठेकेदार अकबर खान उर्फ कल्लू मारपीट के बाद गोली चलाता नजर आया था। कल्लू के साथ उसके परिजन भी इस घटनाक्रम में शामिल थे। जिला अस्पताल में भर्ती शोएब की हालत खतरे से बाहर है। गोली उसकी बांह को भेदते हुए निकल गई थी। स्क्रैप कारेाबारी के भाई ने इस संबंध में मुख्य आरोपी अकबर खान उर्फ कल्लू, उसके भाइयों व परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
एसएसआई संजीव थपलियाल ने बताया कि मुख्य आरोपी कल्लू को गिरफ्तार कर उसका लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया है, जिसे परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। आरोपी ठेकेदार कल्लू ने रंजिशन गोली मारी थी।