फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   यू ट्यूब से खौफ का साम्राज्य चला रहे कुख्यात

यू ट्यूब से खौफ का साम्राज्य चला रहे कुख्यात

Mon, 30 Apr 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
यू ट्यूब से खौफ का साम्राज्य चला रहे कुख्यात

विज्ञापन
हरिद्वार।
कुख्यात सोशल मीडिया को अपने साम्राज्य का संचालन करने के लिए मुख्य हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम के बाद अब यू टयूब पर दिखाई दे रहे कई कुख्यातों के वीडियो उनकी धमक की नई इबारत गढ़ रहे है। बाकायदा पंजाबी गीतों के बैगराउंड से लेकर देसी आधुनिक हथियारों की भी खूब झलक दिखाई दे रही है।
हरिद्वार में अपराध की दुनिया के बड़े नाम में शुमार कुख्यात सुनील राठी से कई राज्य के गैंगस्टर जुड़े हैं। सुनील राठी का फेसबुक अकाउंट तो पहले से ही था लेकिन रुड़की जेल गैंगवार कांड के बाद फेसबुक अकाउंट पर कोई नई पोस्ट नहीं डाली गई। अब यू टयूब पर कुख्यात राठी के कई वीडियो दिखाई दे रहे हैं। इन वीडियो में उसके साथ कुख्यात अमित मलिक उर्फ भूरा की भी वीडियो शेयर की गई है तो दिल्ली के सबसे बड़े डॉन नीरज बवाना को भी इन दोनों का खास दोस्त बताया गया है। यू टयूब पर मिले एक वीडियो में तो नीरज बवाना अपने दोस्त राठी की खातिर चीनू पंडित की हत्या कर देने की धमकी देता हुआ दिखाई दे रहा है। यू टयूब पर डाले गए इन वीडियो में कुख्यातों की पेशी के दौरान सुरक्षा के भारी लाव लश्कर की झलक से लेकर हथियारों की नुमाइंश भी खुलकर की गई है। यही नहीं अंडरवर्ल्ड को लेकर फिल्माए गए पंजाबी गीतों का बैगराउंड भी वीडियो में दिया गया है। इन गीतों की मदद से अपराध जगत में उनके कद और दबदबे को दिखाने की कोशिश की गई है। बड़ी बात ये है कि कुख्यातों के वीडियो पर लाइन और कमेंट भी किए जा रहे है।
विज्ञापन


गुर्गे कर रहे ब्रांडिंग
हरिद्वार। बताया जाता है कि कुख्यातों के गुर्गें ही अपने आकाओं की ब्रांडिंग सोशल मीडिया के माध्यम से करते हैं। वे ही उनकी कोर्ट पर पेशी के दौरान वीडियो बना लेते है और फिर उन्हें फेसबुक, इंस्टाग्राम या यू टयूब पर अपलोड कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed