{"_id":"5b22aead4f1c1b684d8b66eb","slug":"161528999597-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी रिकवरीकर्मियों पर गैंगस्टर की तैयारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी रिकवरीकर्मियों पर गैंगस्टर की तैयारी
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। राजमार्ग पर हरियाणा के परिवार से खुलेआम चौथ वसूली करते हुए धरे गए फर्जी रिकवरी एजेंटों के खिलाफ पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने की तैयारी में है।
हरियाणा के रोहतक जिले के गांव सापला निवासी मनोज पुत्र देवेंद्र अपने परिवार के साथ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए आए थे। 12 जून को लौटते वक्त राजमार्ग पर यादव धर्मशाला के पास पांच लोगों ने उनकी कार रुकवा ली थी। स्वयं को रिकवरी एजेंट बताते हुए उन्होंने किश्त जमा नहीं होने पर कार कब्जे में लेने की बात कही थी। आरोप था कि कार छोड़ने पर चालीस हजार की मांग करने लगे थे। सूचना मिलने पर कनखल पुलिस ने छापा मारकर ऊधम सिंह पुत्र किरन सिंह निवासी विद्या विहार कालोनी कनखल, आशीष पुत्र राजेंद्र निवासी दयानंद नगरी ज्वालापुर, सोनू यादव पुत्र प्रताप सिंह निवासी नया हरिद्वार कालोनी, मनोहर त्यागी पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी बुढ्ढी माता मंदिर हनुमंत पुरम कनखल को पकड़ा था, जबकि एक आरोपी नीलू फरार हो गया था। आरोपी ऊधम सिंह ने खुद को पत्रकार बताकर पुलिस पर रौब झाड़ने की कोशिश की थी। थानाध्यक्ष ओमकांत भूषण ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई े की तैयारी चल रही है। उच्चाधिकारियों से इस संबंध में वार्ता की जा रही है।