{"_id":"5d20e1508ebc3e6ccf652e79","slug":"15624358958-haridwar-news135","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार पुलिस ने लूट की घटनाओं से उठाया पर्दा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरिद्वार पुलिस ने लूट की घटनाओं से उठाया पर्दा
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
कनखल में यूपी सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी शशि अग्रवाल के घर में घुसकर और बहादराबाद में यूपी के दिवंगत दारोगा के बेटे सचिन मलिक से कार लूटने की वारदात को एक ही गैंग ने अंजाम दिया था। सीआईयू, कनखल पुलिस और बहादराबाद पुलिस ने दोनों घटनाओं से पर्दा उठाते हुए सात बदमाशों और कार खरीददार को भी दबोचा है। गैंग के कब्जे से लूटी गई कार, देसी तमंचा, धारदार हथियार, सोने चांदी के जेवर बरामद किए है।
एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने शनिवार को थाना कनखल परिसर में पत्रकारों को बताया कि तीन जुलाई की सुबह द्वारिका विहार कालोनी निवासी सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त शशि अग्रवाल के घर तीन जुलाई को असलहे से लैस तीन युवकों ने घर में घुसकर उनकी पत्नी संगीता अग्रवाल को घायल कर जेवर, नकदी लूट ली थी और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उठा ले गए थे। एसएसपी ने बताया कि शुक्रवार की शाम सीआईयू और कनखल पुलिस की टीम ने गाड़ोवाली तिराहा जमालपुर कलां के पास एक कार को रोक लिया। कार सवार युवकों की तलाशी लेने पर असलहा, चाकू, सोने चांदी के जेवर बरामद हुए। थाने लाकर की गई पूछताछ में युवकों ने कबूला कि उन्होंने द्वारिका विहार में घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। एसएसपी के अनुसार आरोपियों के नाम गौतम राठी उर्फ आजाद पुत्र अंजनवीर निवासी गांव सलेमपुर पुरकाजी मुजफ्फरनगर यूपी, शांतनु पंवार उर्फ सानू पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव टिकरोला ननौता सहारनपुर यूपी, गगन चौधरी पुत्र किरण और रणदीप उर्फ भिंडर पुत्र विवेक सिंह निवासीगण गांव खेड़ाजट मंगलौर हरिद्वार है। एसएसपी ने बताया कि पांच जून को बहादराबाद क्षेत्र में हाईवे पर पांच जून को कार पार्क कर मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहे यूपी पुलिस के दिवंगत दारोगा तीर्थ पाल के बेटे सचिन मलिक निवासी पेपर मिल रोड ब्रम्हपुर रोड सहारनपुर हाल निवासी ड्रीम सिटी को असलहे की नोंक पर अगवा कर कार, सोने की अंगूठी, नकदी व मोबाइल फोन लूट लिए गए थे। बदमाशों ने उसे धनौरी क्षेत्र में कार से फेंक दिया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की देर शाम बहादराबाद पुलिस एवं सीआईयू ने सूचना मिलने पर गंगनहर पटरी पर चेकिंग के दौरान लूटी गई कार बरामद कर ली। कार सवार युवकों ने अपने नाम उज्ज्वल पुत्र तेजवीर सिंह, दीपांशु पुत्र हुक्म सिंह, आदेश कुमार पुत्र महकार सिंह निवासीगण गांव पुटठा ट्रांसपोर्ट नगर मेरठ यूपी एवं सौरभ पंवार पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी गांव बिनौली बागपत यूपी हाल निवासी प्रेमनगर चौक रोहतक रोड बाईपास मेरठ यूपी बताए। एसएसपी ने बताया कि आदेश ने कार उसके साथ मौजूद तीन युवकों से खरीदी थी, जिनके साथियों ने कनखल में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ कनखल बिजेंद्र दत्त डोभाल, एसओ कनखल हरिओमराज चौहान, एसओ बहादराबाद राजीव उनियाल, सीआईयू प्रभारी हरपाल सिंह मौजूद रहे।