{"_id":"5d0fbdba8ebc3e6cae649cdb","slug":"156131268119-haridwar-news89","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी बेचने के नाम पर सवा लाख हड़पे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
स्कूटी बेचने के नाम पर सवा लाख हड़पे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ओएलएक्स पर स्कूटी बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से सवा लाख की रकम हड़प ली गई। एसएसपी के निर्देश पर हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र के रामाश्याम धर्मशाला निवासी राकेश शर्मा ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पिछले माह 25 मई को ओएलएक्स पर स्कूटी खरीदने की बात एक व्यक्ति से तय हुई थी। खुद को थलसेना का सूबेदार बता रहे व्यक्ति ने 23 हजार में स्कूटी का सौदा तय किया था।
आरोप है कि अगले दिन उसने स्कूटी की डिलीवरी हरिद्वार में देने के नाम पर बीस हजार की रकम डलवा ली और तीन हजार की रकम उसी दिन मोबाइलत फोन एप में देने की बात कही थी। आरोप है कि उससे अब तक स्कूटी के नाम पर करीब सवा लाख की रकम ले ली गई। भरोसा दिलाया गया कि बाकी रकम उसे वापस कर दी जाएगी लेकिन न तो उसे स्कूटी दी गई न ही उसकी रकम वापस लौटाई गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित को बयान के लिए बुलाया जाएगा। यह साइबर क्राइम है। इस संबंध में पड़ताल की जा रही है।