फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   पुलिसकर्मियों पर होटल व्यवसायी को पीटने का आरोप

पुलिसकर्मियों पर होटल व्यवसायी को पीटने का आरोप

Tue, 04 Jun 2019 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों पर होटल व्यवसायी को पीटने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। हाईवे पर जाम के दौरान यात्रियों और पुलिसकर्मियों के बीच हो रही झड़प की वीडियो बनाने पर पुलिस द्वारा होटल व्यवसायी को बुरी तरह पीटने का आरोप है। यह भी आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने होटल व्यवसायी का मोबाइल छीन लिया और थाने में लेकर रातभर उससे मारपीट की गई। पीड़ित ने एसएसपी से मिलकर आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब 11 बजे ऋषिकुल के पास रहने वाले युवा होटल व्यवसायी रजत त्यागी उत्तरी हरिद्वार स्थित अपने होटल से घर लौट रहे थे। रजत के अनुसार उन्होंने सूखी नदी पुल के पास देखा तो सड़क पर जाम लगा होने के कारण कुछ पुलिसकर्मी यात्रियों से उलझ रहे थे। शोर शराबा होने पर रजत ने अपना वाहन साइड में लगाया और फोन से पुलिसकर्मियों की वीडियो बनाने लगे। इसी बीच कुछ पुलिसकर्मियों की नजर वीडियो बना रहे रजत त्यागी पर पड़ी। आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने उसे धमकाते हुए उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद कई पुलिसकर्मी एकत्र हो गए और उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उसे पुलिसकर्मी खड़खड़ी पुलिस चौकी पर ले गए। यहां भी उसे बुरी तरह पीटा गया। इसके बाद उसे मुचलका भरवा कर छोड़ा गया। रजत त्यागी ने एसएसपी से शिकायत कर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर खड़खड़ी चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत ने मारपीट के आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि आरोपी रजत त्यागी व्यवस्था बना रहे पुलिसकर्मियों के काम में बाधा डाल रहे थे। इस कारण उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed