फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   विसरा रिपोर्ट खोलेगी कर्मचारी की मौत की वजह

विसरा रिपोर्ट खोलेगी कर्मचारी की मौत की वजह

Tue, 28 May 2019 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
विसरा रिपोर्ट खोलेगी कर्मचारी की मौत की वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। ढाबा कर्मचारी की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ नहीं हो सकी है। कनखल पुलिस अब सुरक्षित रख लिए गए विसरा को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजने की तैयारी कर रही है। उम्मीद है कि विसरा रिपोर्ट में मौत की वजह साफ हो सकती है। इधर, पुलिस पूरे रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने का काम भी तेजी से कर रही है।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व जगजीतपुर (बकरा मार्केट) के पास मनारिया ढाबे पर खाना परोसने से इनकार कर देने पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने ढाबा कर्मचारी राजेंद्र पर बल्ली से हमला बोल दिया था। सिर पर चोट लगने से घायल ढाबा कर्मी को सहकर्मियों ने पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां कुछ घंटों बाद उसकी मौत हो गई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में ढाबा कर्मियों के बार बार बयान बदलने की बात भी सामने आई थी, लेकिन पुलिस फिर भी उनकी कहानी के तस्दीक के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इधर, पोस्टमार्टम में ढाबा कर्मी की मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। लिहाजा चिकित्सकों ने विसरा सुरक्षित रख लिया है। कनखल पुलिस अब विसरा को जांच के लिए भेजेगी ताकि मौत की वजह साफ हो जाए। वहीं, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी तेजी से देखी जा रही है ताकि पूरी स्थिति साफ हो सके। एसओ हरिओमराज चौहान ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर कार्य कर रही है। जल्द मामले की जांच पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed