{"_id":"5cb0d262bdec2213ff32d371","slug":"151555092066-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: भेल कारखाने से धातु चोरी के आरोप में एक युवक धरा गया, साथी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरिद्वार: भेल कारखाने से धातु चोरी के आरोप में एक युवक धरा गया, साथी फरार
Sat, 13 Apr 2019 10:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
भेल कारखाने से धातु चोरी कर ले जा रहे एक युवक को सीआईएसएफ के जवानों ने पकड़ लिया जबकि उसका एक साथी फरार होने में कामयाब रहा। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि सीआईएसएफ के निरीक्षक कविंद्र सिंह ने करीब 94 किलोग्राम धातु चोरी कर ले जा रहे एक युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
युवक ने अपना नाम अंकित सैनी पुत्र ईसम सिंह निवासी गंगोह जिला सहारनपुर हाल निवासी जमालपुर कलां कनखल बताया। फरार होने में कामयाब रहे साथी का नाम सुधीर पुत्र मेहर सिंह निवासी विष्णुलोक कालोनी बताया। कोतवाली प्रभारी के अनुसार बरामद धातु की कीमत करीब डेढ़ लाख है। सीआईएसएफ के निरीक्षक की तहरीर पर इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन