फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   दुकान बंद कराने को लेकर आपस में भिड़े व्यापारी, मुकदमा दर्ज

दुकान बंद कराने को लेकर आपस में भिड़े व्यापारी, मुकदमा दर्ज

Mon, 19 Mar 2018 10:00 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
दुकान बंद कराने को लेकर आपस में भिड़े व्यापारी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहादराबाद।
कस्बा क्षेत्र में रविवार को पुलिस बनाम व्यापारी वर्ग का प्रकरण व्यापारी बनाम व्यापारी में तब्दील हो गया। एक व्यापारी ने दूसरे व्यापारी नेता और उसके बेटे पर मारपीट, गाली गलौज एवं हत्या की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
संडे को काली माता तिराहा पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने एक अधिवक्ता के रिश्तेदार की मोटरसाइकिल सीज कर दी थी और एक व्यापारी के घर बाहर खड़ी कार का चालान काट दिया था। इसे लेकर व्यापारी एवं अधिवक्ता पुलिस से उलझ गए थे। व्यापारियों ने पुलिस पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया था। इसके विरोध में सोमवार सुबह क्षेत्र की सभी दुकानें बंद कराई जा रही थी।
विज्ञापन

काली माता तिराहा के पास मोबाइल की दुकान के मालिक नरेंद्र कुमार पुत्र रामचंद्र ने दुकान बंद करने से इंकार कर दिया। इसे लेकर व्यापारी नेता अनिल कथूरिया के साथ दुकानदार नरेंद्र की नोंकझोंक मारपीट में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी बीच बचाव करने लगे। इसी दौरान व्यापारी अनिल कथूरिया के पुत्र पंकज कथूरिया ने दुकानदार नरेंद्र कुमार को जान से मारने की धमकी दे दी। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अनिल कथूरिया और उसके बेटे पंकज कथूरिया के खिलाफ मारपीट, गाली गलौच एवं हत्या की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed