{"_id":"5b01bdc44f1c1be5408b6bb3","slug":"131526840772-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा के नाम पर 7.80 लाख की रकम ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चारधाम यात्रा के नाम पर 7.80 लाख की रकम ठगी
Updated Mon, 21 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार।
चारधाम यात्रा के नाम पर मुंबई के परिवार से 7.80 लाख की रकम ठगने के आरोपी मुंबई के ही ट्रेवल व्यवसायी को ज्वालापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
ज्वालापुर पुलिस को महिला श्रद्धालु कीर्तिका पत्नी मनीष निवासी गंगा विहार दौलत नगर बल्ली ईस्ट मुंबई ने सूचना दी कि वे अपने परिवार के साथ चारधाम यात्रा करने के लिए हरिद्वार पहुंची थी। बताया कि मुंबई में दिव्या टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी संचालित करने वाले भूपेश सुरती पुत्र भीमभाई निवासी पटेलवारीसुरती हाउस नियर आईएमएस हमला मडमारवे मालाई पश्चिम मुंबई से 7.80 लाख का पैकेज बुक किया था। कीर्तिका ने बताया कि उन्हें ज्वालापुर क्षेत्र के गंगा व्यू होटल में ठहराया गया। जब उन्होंने ट्रेवल्स एजेंसी संचालक से चारधाम यात्रा के शेडयूल के संबंध में जानकारी चाही तब वह टाल मटोल करता रहा। आरोप है कि ट्रेवल्स व्यवसायी ने फिर सीधे सीधे चारधाम यात्रा का कोई इंतजाम न होने की बात कहते हुए रकम भी वापस देने से इनकार कर दिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रेवल्स व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला श्रद्धालु ने उसके खिलाफ अमानत में खयानत समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।