{"_id":"5a57a04b4f1c1bef188b469e","slug":"131515692107-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चुराकर भाग रहे दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चुराकर भाग रहे दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर।
थाना श्यामपुर पुलिस ने चोरी की बाइक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेजा दिया है।
कांगड़ी शराब की दुकान के समीप ही सोनू पुत्र आशा राम सरकारी कैंटीन संचालक है। मंगलवार रात करीब नौ बजे उसके पिता कैंटीन के पास पहुंचे, वहीं सड़क के किनारे बाइक खड़ी करके अपने बेटे से बातें करने लगे। इस बीच बिजली गुल होने का फायदा उठाते हुए पास में खड़े दो व्यक्तियों ने उसकी बाइक लेकर तिरछे पुल की ओर ले गए। वहां बाइक स्टार्ट नहीं होने पर वे बाइक को पैदल ही जंगल की ओर ले जाने लगे। इस बीच कुछ लोगों ने उन्हें देख लिया। संदेह होने पर इसकी जानकारी कैंटीन संचालक को दी। कैंटीन संचालक वहां पहुंचा तो अपनी बाइक देखकर भौचक्का रह गया । उसने इसकी सूचना श्यामपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, चंडीघाट चौकी इंचार्ज सत्येंद्र भंडारी मौके पर पहुंचे। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम विजय कुमार मिश्रा पुत्र कौशलपुरी हाल पता बिरलाघाट, राजेश गिरि पुत्र मोहनलाल निवासी ललतारौ पुल के पास हनुमान मंदिर बताया। दोनों का स्थायी पता, सनसरी खोली, पोस्ट शाहीबपुर,थाना लहरपुर, जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश बताया गया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।