फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   .लुटेरों-पुलिस की मुठभेड़, सीआईय प्रभारी-बदमाश को लगी गोली

.लुटेरों-पुलिस की मुठभेड़, सीआईय प्रभारी-बदमाश को लगी गोली

Sat, 19 May 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
.लुटेरों-पुलिस की मुठभेड़, सीआईय प्रभारी-बदमाश को लगी गोली
विज्ञापन

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात हुई मुठभेड़ में सीआईयू (क्रिमीनल इंवेस्टीगेंशन यूनिट) के प्रभारी प्रदीप बिष्ट और मोटरसाइकिल लूटकर भाग रहे बदमाश जावेद अली को गोली लग गई जबकि उसके साथी को पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा। मुठभेड़ जियापोता-जमालपुर कलां मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे के आसपास हुई।
थाना कनखल परिसर में एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने शुक्रवार दोपहर मीडिया कर्मियों को बताया कि पेशे से पेंटर मुकेश कुमार पुत्र प्रेमनाथ निवासी गणपतिधाम फेज दो ने बृहस्पतिवार रात साढ़े दस बजे जगजीतपुर से उसकी मोटरसाइकिल लूटने की सूचना दी थी। घर लौटते वक्त उसे रोककर हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। सूचना फ्लैश होते ही कनखल पुलिस जियापोता मार्ग पर चेकिंग में जुट गई। सीआईयू प्रभारी प्रदीप बिष्ट की अगुवाई में भी पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। एसएसपी ने बताया कि जियापोता तिराहे पर पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल सवार बदमाश वापस मुड़कर जमालपुर कलां की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम के पीछा करने पर बदमाशों ने फायर भी किया। एसएसपी ने बताया कि जियापोता-जमालपुर कलां मार्ग पर पुलिस को पीछे आते देख बदमाशों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन

मोटरसाइकिल से गिरने के बाद बदमाश खेत में घुस गए। कनखल पुलिस और सीआईयू की टीम ने बदमाशों की घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाशों की गोली सीआईयू प्रभारी के उल्टे हाथ को भेदते हुए निकल गई। वहीं जवाबी फायरिंग में एक बदमाश जावेद अली पुत्र इकरार निवासी गांव नसीरपुर कलां पथरी के पैर में गोली जा लगी जबकि उसी के ही गांव के रहने वाले दूसरे बदमाश कुलदीप पुत्र बाबूराम को पुलिस ने दबोच लिया। उन्होंने बताया कि बदमाशों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, पर्स, दो देसी तमंचे, चार कारतूस, तीन खोखे बरामद किए गए हैं। जिला अस्पताल में भर्ती सीआईयू प्रभारी प्रदीप बिष्ट, बदमाश जावेद की हालत खतरे से बाहर है। इस दौरान एसपी सिटी ममता वोहरा, एएसपी रचिता जुयाल, सीओ प्रकाश देवली और एसओ कनखल ओमकांत भूषण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
जावेद का आपराधिक इतिहास
हरिद्वार। मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश जावेद का आपराधिक इतिहास लंबा चौड़ा है। उसके खिलाफ पथरी, भगवानपुर में लकड़ी चोरी, चोरी, हत्या के मामले दर्ज हैं और हाल ही में पथरी क्षेत्र से मोबाइल फोन भी लूटा था। पुलिस का दावा है कि राजस्थान के जोधपुर में भी लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

-------------------
ये रहे पुलिस टीम में शामिल
हरिद्वार। पुलिस टीम में कनखल, सीआईयू के कर्मचारी शामिल रहे। सीआईयू प्रभारी प्रदीप बिष्ट, एसओ कनखल ओमकांत भूषण, एसआई नरेंद्र सिंह, एसआई सतीश चंद्र, दीवान सिंह, जसविंदर सिंह, नरेंद्र, शशिकांत, विवेक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed