फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ...चोर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत तीन आरोपी सामान सहित गिरफ्तार

...चोर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत तीन आरोपी सामान सहित गिरफ्तार

Sun, 23 Sep 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
...चोर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत तीन आरोपी सामान सहित गिरफ्तार
हरिद्वार। रानीपुर पुलिस ने चोरों के गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों का गिरफ्तार किया है। उनके कब्जें दादूपुर गोविंदपुर स्थित पंचायत घर और आंगनबाड़ी केंद्र से चुराया हुआ सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

रानीपुर कोतवाली प्रभारी के एसएसआई राकेश कुमार ने बताया कि 20 सितंबर को दादूपुर और गोविंदुपर के प्रधान सुभाष चंद ने तहरीर देकर बताया था कि पंचायत घर और आंगनबाड़ी में घुसकर चोरों ने ताले तोड़कर वहां रखा कलर प्रिंटर, बैटरी, नैट शटर, गैस सिलेंडर और बर्तन आदि सामान चोरी कर लिया था। मुकदमा कर जांच कर रही पुलिस को दादूपुर गोविंदपुर के रहने वाले कय्यूम पुत्र सरीफ ने भी अपने घर से एलईडी, बैटरी, दो सिलेंडर और एक स्कूटर चोरी करने के बारे में तहरीर दी। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को सिडकुल बाईपास से चार आरोपियों अब्दुल कादिर कुरैशी निवासी सिकरोड़ा भगवानपुर, साबिक निवासी दादूपुर गोविंदपुर को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने जानकारी दी कि चोरी का अन्य सामान उन्होने दादूपुर में ही मौसीना पुत्नी फुरकान के घर में छिपाया हुआ है। जो साकिब के घर में किरायेदार है। इस पर पुलिस ने छापा मारकर मकान के छिपाकर रखे सामान को बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि महिला सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का पति फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने घटनाक्रम का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed