फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   पत्नी के बिना हम भी नहीं जी सकेंगे

पत्नी के बिना हम भी नहीं जी सकेंगे

Thu, 05 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पत्नी के बिना हम भी नहीं जी सकेंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। पत्नी की हत्या के संदेह में आए सूरज ने भी कहीं आत्महत्या तो नहीं कर ली, इस दिशा में भी पुलिस तफ्तीश कर रही है। इसकी वजह फरार होने से पहले पड़ोसियों से सूरज के कहे वो शब्द हैं, जिसमें उसने कहा था कि पत्नी के बिना वह नहीं जी सकेगा। इधर, मायके और ससुराल पक्ष ने संयुक्त रूप से कनखल श्मशान घाट पर सरिता का दाह संस्कार किया।
पुलिस की जांच में सामने आया कि शराब पीने का आदी सूरज गांव में रहते समय भी पत्नी के साथ झगड़ा करता था। रानीपुर क्षेत्र के सिडकुल बाईपास के समीप किराये पर रह रही सरिता का खून से लथपथ शव मिला था। उसके गले पर चोट के निशान पाए गए थे। बुधवार सुबह पड़ोसियों को पत्नी के बेसुध होने की जानकारी देने के बाद सूरज फरार हो गया था।
विज्ञापन

मूल रूप से यूपी के रायबरेली निवासी सूरज यहां अभिनव ट्रांसपोर्ट पर कार्यरत था। बृहस्पतिवार को चिकित्सकों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच महिला का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत दम घुटने से होना सामने सामने आया है। इधर, रायबरेली से सूरज की मां सोबती देवी एवं जौनपुर से मायके पक्ष से महिला का भाई राहुल यहां रिश्तेदारों के साथ पहुंचे। तब सामने आया कि शराब पीने का आदी सूरज गांव में भी पत्नी के साथ मारपीट करता था और अक्सर दोनों में विवाद रहता था। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि सूरज ने पड़ोसियों से न जीने की बात कही थी, इस दिशा में भी जांच कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति को दबोचना बड़ी चुनौती
सूरज ने देर रात ही अपना मोबाइल फोन तोड़ दिया था। ऐसे में पुलिस के सामने उसे धर- दबोचना बड़ी चुनौती है। सूरज ने अपने परिजनों से भी संपर्क नहीं साधा है। वह पेशे से ट्रक चालक है, और घुमक्कड़ प्रवृति का है। पुलिस का कहना है कि पत्नी के पास मोबाइल फोन ही नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed