फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   प्रेमिका की जुदाई के कारण किए थे दो कत्ल

प्रेमिका की जुदाई के कारण किए थे दो कत्ल

Sat, 30 Jun 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
प्रेमिका की जुदाई के कारण किए थे दो कत्ल

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र के नया गांव में देहरादून के युवक वीरेंद्र गुसाईं उर्फ विक्रांत की ही नहीं बल्कि देवबंद (सहारनपुर) के रहने वाले उसके दोस्त जितेंद्र उर्फ संजय राणा की भी उसी दिन हत्या की गई थी। उनके ही परिचित सोनू उर्फ राजकुमार उर्फ राजू ने प्रेमिका को उससे जुदा करने पर दोहरे हत्याकांड का ताना बाना बुना था।
क्रिमिनल इंवेस्टीशन यूनिट (सीआईयू) एवं ज्वालापुर पुलिस ने दोहरे हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए मुख्य साजिशकर्ता सोनू और उसके दो दोस्त विक्की उर्फ अभिनव एवं नीरज राणा को गिरफ्तार किया है। दोहरे हत्याकांड में प्रयुक्त की गई गुप्ती (धारदार हथियार), खून से सने कपड़े एवं मृतक की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

नगर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा ने शनिवार को कोतवाली ज्वालापुर में पत्रकारों को बताया कि आठ मई को नया गांव के पास झाड़ियों में खून से लथपथ युवक का शव मिला था। करीब एक सप्ताह बाद उसकी पहचान वीरेंद्र गुसाईं उर्फ विक्रांत (27) पुत्र उदय सिंह निवासी सदानंद विहार नत्थूवाला रायपुर देहरादून के रूप में हुई थी। एसपी सिटी ने बताया कि वीरेंद्र का एक दोस्त जितेंद्र उर्फ संजय राणा पुत्र राजकुमार निवासी निहालखेड़ी देवबंद सहारनपुर भी उस दिन साथ में ही था, लेकिन तब से वह गायब था। परिजनों ने भी जितेंद्र के तब से घर नहीं लौटने की बात कही थी। बताया कि शुक्रवार देर रात मुखबिर की सूचना पर सीआईयू एवं ज्वालापुर पुलिस ने हरिलोक तिराहे से राजू उर्फ राजकुमार उर्फ सोनू पुत्र रहतू चौधरी निवासी गणेश विहार सीतापुर, नीरज राणा पुत्र राजेंद्र राणा निवासी नया गांव एवं विक्की उर्फ अभिनव पुत्र अशोक निवासी लगन टकिया शेरघाटी गया बिहार को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में सोनू ने जुर्म कबूल करते हुए वीरेंद्र गुसाईं की हत्या करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकौल एसपी सिटी वीरेंद्र और जितेंद्र सात मई को सोनू से मिलने पहुंचे थे। फिर शाम को सोनू, उसके दो साथी, वीेरेद्र और जितेंद्र शराब पीने के लिए रानीपुर झाल पहुंचे थे। अधिक शराब पीने े पर सोनू ने जितेंद्र को अपने घर भेजा था और वीरेंद्र की नया गांव मार्ग पर ले जाकर गुप्ती से वार कर हत्या कर दी थी। वापस अपने घर पहुंचकर सोनू ने साथियों के साथ गुप्ती से जितेंद्र की भी हत्या कर शव ले जाकर रेलवे लाइन पर रख दिया था। ट्रेन के गुजरने से शव क्षत- विक्षत हो गया था। कनखल पुलिस ने उसका अज्ञात शव के रूप में पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इस दौरान कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, एसएसआई संजीव थपलियाल मौजूद रहे।


प्रेमिका की खातिर रची थी साजिश
एसपी सिटी ने बताया कि दोहरे हत्याकांड की साजिश सोनू ने अपनी प्रेमिका की खातिर रची थी। दरअसल दादरी नोएडा गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले एक युवक की पत्नी से सोनू का प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह अपने पति को छोड़कर सोनू के साथ यहां किराये के फ्लैट में रही भी है। जितेंद्र और वीरेंद्र भी उस युवक और सोनू के परिचित थे, लिहाजा उन्होंने समझा-बुझाकर महिला को उसके पति के पास भेज दिया था। उस दिन से ही सोनू ने वीरेंद्र और जितेंद्र का कत्ल करने की ठान ली थी। उसका इरादा महिला के पति को भी कल्त करने का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed