फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   CPU slapping charges, commotion

ीपीयू पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, हंगामा

Fri, 29 Nov 2019 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
CPU slapping charges, commotion
हरिद्वार। कनखल क्षेत्र के देशरक्षक तिराहे पर चेकिंग के दौरान सीपीयू पर एक युवक को थप्पड़ जड़ने का आरोप लगाते हुए लोगों ने जमकर हंगामा काटा। सीपीयू से आमजन की जमकर नोंकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह देशरक्षक तिराहे पर सीपीयू के एसआई जयवीर सिंह रावत और मेहताब अली चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक सवार को सीपीयू ने रोका तो वह कागज नहीं दिखा सका। सीपीयू ने बाइक सीज कर दी, लेकिन युवक ने सीपीयू के दारोगा पर थप्पड़ जड़ने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। इधर, युवक के समर्थन में राहगीर भी एकत्र होकर सीपीयू से उलझ गए। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई। सीपीयू के घेराव की सूचना मिलने पर कनखल पुलिस और सीपीयू प्रभारी दिनेश सिंह पंवार पहुंच गए। हंगामा कर रहे आमजन को पुलिस ने समझाबुझाकर शांत किया। कनखल पुलिस सीज बाइक को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

---------------------
सीज बाइक को लेकर युवक फुर्र
हरिद्वार। चिन्मय डिग्री कालेज के पास चेकिंग कर रहे सीपीयू दारोगा सोहन जोशी ने एक बाइक सीज कर दी। बाइक सवार युवकों में से पीछे बैठे युवक ने इसी दौरान ईंट उठाकर अपने सिर पर मारनी चाही, जिसे सीपीयू टीम ने रोक लिया। इसी दौरान एकत्र हुई भीड़ सीपीयू के विरोध में उतर आई। सीपीयू के भीड़ से उलझने के दौरान सीज बाइक को युवक लेकर चलता बना। जब भीड़ हटी तब सीज बाइक को मौके पर न पाकर सीपीयू टीम हैरान रह गई। सीपीयू प्रभारी दिनेश पंवार ने बताया कि जिस युवक के नाम चालान काटा गया था, उसका नाम कमलेश चंद्र निवासी गांव रावली महदूद रानीपुर है। युवक और हंगामा करने वालों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed