{"_id":"6127d6068ebc3e79db62be02","slug":"cpi-s-demonstration-government-s-effigy-burnt-haridwar-news-drn388580054","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकपा का प्रदर्शन, फूंका सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकपा का प्रदर्शन, फूंका सरकार का पुतला
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। भाकपा (मार्क्सवादी) की जिला कमेटी के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक मंदी और सार्वजनिक संस्थानों के निजीकरण के विरोध में मोदी सरकार एवं उत्तराखंड सरकार के खिलाफ चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।
पार्टी कार्यकर्ता भगत सिंह चौक से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए चंद्राचार्य चौक पहुंचे। इस बीच उन्होंने प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने में सरकार नाकाम है। सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण किया जा रहा है। जिला मंत्री आरसी धीमान ने कहा कि 2014 में केंद्र में मोदी सरकार के गठन के बाद से केंद्र सरकार द्वारा जो नीति अपनाई जा रही है, उसके दुष्प्रभाव देश और प्रदेश की जनता भगत रही है।
रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल, खाद्य तेल, सभी खाद्य सामग्री और सब्जियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। बेरोजगारी बढ़ी है। महंगाई, बेरोजगारी और आम जनता की समस्याएं दूर करने के बजाय सरकार देश की संपत्ति को औने-पौने दामों में बेचने पर आमादा है। पीडी बलूनी और एमपी जखमोला ने कहा कि सरकार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर रोक लगाने के लिए तुरंत कदम उठाए। इस दौरान इमरत सिंह, आरपी जखमोला, राजकुमार, कय्यूम खान, हरीश चंद्र, सत्यपाल, सोनू, रोबिन, दीपक, सुनील, सोम दत्त, सारस्वत शर्मा और ललित आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।