{"_id":"6a11b0de8885e74c84090cd4","slug":"court-acquits-accused-in-23-year-old-theft-case-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-149182-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: 23 साल पुराने चोरी के मामले में अदालत से आरोपी बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: 23 साल पुराने चोरी के मामले में अदालत से आरोपी बरी
विज्ञापन
हरिद्वार। रेलवे स्टेशन पर यात्री की अटैची चोरी के 23 साल पुराने मामले में अदालत ने आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार शैलेंद्र कुमार यादव की अदालत ने जीआरपी हरिद्वार में दर्ज प्राथमिकी की सुनवाई पूरी होने के बाद यह फैसला सुनाया।
10 अगस्त 2003 को गोंडा जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के तिवारी पुरवा निवासी रामजी गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने अपनी अटैची पैसेंजर हॉल में रखी और पानी पीने चले गए। वापस लौटने पर अटैची गायब मिली। अटैची में कपड़े, बच्चों का सामान, दुर्गा जी की मूर्ति और करीब 2200 रुपये नकद रखे थे। पीड़ित की तहरीर पर जीआरपी हरिद्वार ने प्राथमिकी दर्ज की थी।
पुलिस जांच के दौरान गाजीपुर जनपद के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के मिर्जा गांव निवासी आजाद अहमद खान को आरोपी बनाया गया था। उसके खिलाफ चोरी की धाराओं में आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया था। सुनवाई के दौरान अदालत में वादी रामजी गुप्ता और तत्कालीन एसआई पंकज कुमार की गवाही कराई गई। हालांकि, वादी ने अदालत में साफ कहा कि उसने किसी को चोरी करते नहीं देखा था और न ही उसके सामने कोई सामान बरामद हुआ था। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ पर्याप्त और ठोस साक्ष्य प्रस्तुत करने में असफल रहा। मामले में कोई स्वतंत्र गवाह भी सामने नहीं आया और बरामदगी को लेकर भी स्पष्ट साक्ष्य पेश नहीं किए जा सके। इन्हीं तथ्यों के आधार पर अदालत ने आजाद अहमद खान को दोषमुक्त कर दिया।