{"_id":"62276d17fd70221d906d02dc","slug":"counting-of-votes-will-be-done-in-13-rounds-on-14-tables-haridwar-news-drn4059036135","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 टेबिल पर 13 राउंड में होगी हरिद्वार के मतों की गिनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 टेबिल पर 13 राउंड में होगी हरिद्वार के मतों की गिनती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 मार्च को विधानसभा के लिए डाले गए मतों की गिनती होगी। गिनती के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। हरिद्वार विधानसभा के मतों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाए जाएंगे और 13 राउंड में गिनती पूरी हो जाएगी। हर विधानसभा में सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट के साथ गणना शुरू होगी।
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बताया कि भेल स्थित शिवडेल स्कूल में सभी 11 विधानसभाओं के मतों की गणना होगी। सुबह आठ बजे से 8.30 बजे तक पोस्टल बैलेट गिने जाएंगे। आर्मी और बाहर ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों व जिले की विधानसभाओं के ड्यूटी कर्मचारियों के डाक मतों की दो पार्ट में गिनती होगी। इसके बाद ही ईवीएम के वोटों की गिनती होगी।
डीएम ने बताया कि हरिद्वार में 14 टेबल होगी और 13 राउंड की गणना होगी। डाक मतपत्रों की गणना के लिए तीन टेबल लगेंगी। रानीपुर में मतों की गिनती के लिए 15 राउंड होंगे और 14 टेबल लगाई जाएंगी। डाकपत्रों की गणना 6 टेबल पर होगी। ज्वालापुर की गणना 21 राउंड, भगवानपुर की 22 राउंड, झबरेड़ा की 11 राउंड, पिरान कलियर की 21 राउंड, रुड़की की 21 राउंड, खानपुर की 13 राउंड और मंगलौर के 19 राउंड, लक्सर के 18 राउंड और हरिद्वार ग्रामीण के मतों की गणना 12 राउंड की पूरी होगी। जिन विधानसभाओं में प्रत्याशियों की संख्या कम है वहां गिनती जल्दी हो जाएगी। हर विधानसभा में एक-एक टेबल आरओ, प्रत्याशियों व एजेंटों के लिए लगाई जाएगी। पूरे जिले की विधानसभाओं के मतों की गणना में करीब पांच घंटे का समय लगेगा। मतों की गणना की वीडियोग्राफी की जाएगी। आखिर में लॉटरी से वीवीपैड से पर्ची निकाली जाएगी और ईवीएम से मिलान कराया जाएगा।