फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Counter closing kindled candidate, Hungama

काउंटर बंद करने पर भड़के प्रत्याशी, हंगामा

Fri, 11 Dec 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 11 Dec 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। जिला पंचायत सदस्य के पहले चरण के चुनाव के लिए चिन्ह आवंटन के लिए जिला पंचायत कार्यालय में उस समय प्रत्याशियों एवं समर्थकों ने हंगामा कर दिया जब कर्मी दोपहर साढ़े तीन बजे ही काउंटर बंद कर दिया। चुनाव चिह्न न मिलने से गुस्साए एक प्रत्याशी जबरदस्ती गेट खोलकर अंदर घुस गया। कर्मियों और पुलिसकर्मियों ने जैसेतैसे उसे बाहर कर स्थित पर काबू पाया। हंगामा बढ़ता देख प्रशासन ने देर शाम तक काउंटर खोल चुनाव चिह्न आवंटित किए।

विज्ञापन

शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत सदस्य के चुनाव चिन्ह आवंटन होने थे। सुबह से प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों की कार्यालय में भीड़ जुटी थी। लेकिन कार्यालय में इसके लिए एक ही काउंटर खोला गया था। जबकि नामांकन के लिए पहले पांच काउंटर खोले गए थे। पहले जो लाइन में लगा था उसे चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाते रहे, लेकिन दोपहर बाद से वार्ड 33 से 47 तक के लिए चुनाव चिह्न आवंटित किए जाने लगे। सुबह से धीमी प्रक्रिया और बीच-बीच में हंगामे के दौरान काम बाधित होता रहा और आधे से अधिक प्रत्याशियों को साढ़े तीन बजे तक चिह्न नहीं मिले। इसके बाद प्रशासन की ओर से काउंटर बंद करने की माइक से घोषणा कर दी। घोषणा होते ही तीन लंबी लाइनों में खड़े शेष प्रत्याशियों ने हंगामा कर दिया। एक प्रत्याशी ने गेट लात मारकर खोला और अंदर घुस गया। इससे मौके पर हंगामा हो गया। कर्मियों और पुलिस ने उसे जैसेतैसे बाहर किया। लोगों का विरोध देखते हुए वार्ड के हिसाब से प्रत्याशियों को बुलाकर देर शाम तक चुनाव चिन्ह आवंटित कार्य चलता रहा।
विज्ञापन

------------
पहले चरण का चुनाव
जिला पंचायत चुनाव के लिए लक्सर एवं खानपुर ब्लाक क्षेत्र के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए हैं। इन दोनों ब्लॉकों में मतदान 21 दिसंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण का चुनाव
दूसरे चरण के चुनाव में बहादराबाद, भगवानपुर ब्लॉक में होगा। यहां मतदान  27 दिसंबर 2015 सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा।
---------
तीसरे चरण का चुनाव
रुड़की एवं नारसन ब्लाक के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह तीसरे चरण में आवंटित होंगे। इसके लिए 23 दिसंबर को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक चुुनाव चिन्ह आवंटित होंगे। इसके बाद मतदान 2 जनवरी को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा।
इनसेट
फोटो
हंगामे के बाद बदला चुनाव चिन्ह
हरिद्वार। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव को लेकर चल रही चुनाव चिन्ह आवंटन प्रक्रिया में धांधली पर सुल्तानपुर सीट के भाजपा एवं बसपा प्रत्याशी एवं समर्थकों ने हंगामा काटा। आरोप था कि कांग्रेस प्रत्याशी को वर्णमाला के नियमों का उल्लंघन करते हुए नीचे से ऊपर का चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया।

जिला पंचायत कार्यालय पर चुनाव चिह्न आवंटन प्रक्रिया शुरू हुई। दोपहर दो बजे काउंटर पर लगे सुल्तानपुर सीट से भाजपा समर्थित प्रत्याशी कालूराम को तीसरे नंबर क्रम को तोड़ते हुए चौथे नंबर का चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया। जबकि कांग्रेस के ताहिर हसन को चौथे नंबर पर होने के बावजूद तीसरे नंबर की कलम दवात जारी कर दी। इस पर भाजपा प्रत्याशी कालूराम ने विरोध किया, लेकिन उसका विरोध दबकर रह गया। वहीं पर लाइन में लगे बसपा प्रत्याशी मजहर हसन एवं उनके समर्थक सईद, मौ. इकबाल, मतलूब आदि ने विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने मामले की सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी को दी। संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत के चुनाव अधिकारी एसएस शर्मा को भेजा गया। गहमागहमी और हंगामे के बाद उन्हें आश्वासन देकर गुस्साए लोगों को शांत कराया। करीब एक घंटे के बाद हिंदी की वर्णमाला के अनुसार चुनाव चिह्न आवंटित किए। सईद एवं मौ. इकबाल ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष एवं धनबल से चुनाव चिह्न बदले गए हैं। चुनाव अधिकारी एसएस शर्मा का कहना है कुछ भ्रांति हो गई थी जिसे दूर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed