फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Couldn't even employ a peon in the previous government: Harak

पिछली सरकार में एक चपरासी तक नहीं लगा सका: रावत

Sat, 05 Feb 2022 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
Couldn't even employ a peon in the previous government: Harak
पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि जब वह कांग्रेस की सरकार में मंत्री थे तो उन्होंने लाखों युवाओं को उपनल के माध्यम से रोजगार दिया। लेकिन भाजपा सरकार में वह एक चपरासी तक नहीं लगवा सके।
विज्ञापन

भगत सिंह चौक स्थित जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की वर्चुअल रैली से पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऊर्जा मंत्री रहते हुए प्रदेश की जनता को बिजली मुफ्त देने का प्रस्ताव सरकार को भेजा था। जनविरोधी भाजपा सरकार ने उस प्रस्ताव को आज तक मंजूरी नहीं दी। जिससे उत्तराखंड के लोगों को मुफ्त बिजली का लाभ नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश के लोगों को मुफ्त बिजली दी जाएगी। कहा कि भाजपा की सरकार में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ। बस केवल तीन-तीन मुख्यमंत्री बनाकर राज्य पर आर्थिक बोझ बढ़ाने का काम किया गया है। भाजपा के लोगों को कुछ भी ज्ञान नहीं है। बिना जानकारी के ही कुछ भी बोले देते हैं। ऐसे लोगों को प्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed