{"_id":"6ad627d449fe652c530d9fa6","slug":"coronation-ceremony-of-baldev-das-maharaj-haridwar-news-c-5-1-drn1019-1094234-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बलदेव दास महाराज का पट्टाभिषेक समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बलदेव दास महाराज का पट्टाभिषेक समारोह
विज्ञापन
13 अखाड़ों के संत-महंतों और महामंडलेश्वरों की रही उपस्थिति
हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के सानिध्य में भूपतवाला स्थित जम्मू यात्री भवन में जम्मू यात्री भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत पवन दास शास्त्री के शिष्य बलदेव दास महाराज का पट्टाभिषेक समारोह पूर्ण विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान 13 अखाड़ों के संत-महंतों और महामंडलेश्वरों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर श्याम दास ने कहा कि सभी संत मिल कुंभ में एकजुटता का संदेश देंगे। कुंभ में संतों से आशीर्वाद लेने के लिए पूरे देश से हरिद्वार श्रद्धालु पहुंचते है।पट्टाभिषेक समारोह श्री वैष्णव विरक्त महामंडल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर परमेश्वर दास, दिगंबर अखाड़े के संतों सहित हरिद्वार और ऋषिकेश के अनेक पूज्य महंतों एवं महामंडलेश्वरों की उपस्थिति रही। समारोह में संत समाज ने महंत पवन दास शास्त्री को आशीर्वाद प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में धार्मिक परंपराओं और संत समाज की मर्यादाओं के अनुरूप विभिन्न अनुष्ठान संपन्न किए गए। इस अवसर पर श्री रामानंदीय श्री वैष्णव मंडल के अध्यक्ष महामंडलेश्वर नारायण दास और महामंडलेश्वर स्वामी भगवद स्वरूप सहित अन्य संत-महात्मा उपस्थित रहे।
महामंडलेश्वर शिवानंद महाराज, महंत दुर्गा दास और महंत रघुवीर दास ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
पट्टाभिषेक समारोह में महंत बिहारी शरण, महंत हरेंद्र दास, महंत गणेश दास, महंत किशन दास, जयराम दास, महंत परमेश्वर दास और महंत जगदीश दास सहित 13 अखाड़ों के संत-महंतों का सानिध्य प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
इस मौके पर ट्रस्ट की ओर से राज शास्त्री, सुखदेव शर्मा, श्याम सिंह, रोहित शर्मा, दिनेश भट्ट, पुनीत कुमार द्विवेदी, भुवन भट्ट मौजूद रहे।