फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Controversy happened in the night, strangled his wife to death in the morning

Haridwar News: रात में हुआ विवाद सुबह गला रेतकर पत्नी को मौत के घाट उतारा

Fri, 16 Jun 2023 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Controversy happened in the night, strangled his wife to death in the morning
थाना क्षेत्र के ग्राम बुक्कनपुर में पति ने धारदार हथियार (गंडासा) से गर्दन पर हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रात में दोनों का झगड़ा हुआ था और सुबह पति ने हत्या कर दी। एसएसपी अजय सिंह ने जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आसमां (40 वर्ष) पुत्री नफीस ग्राम भोकरहेड़ी भोपा जिला मुजफ्फरनगर की शादी 19 साल पहले मुस्तकीम निवासी बुक्कनपुर पथरी के साथ हुई थी। दोनों के पांच बच्चे हैं। पेशे से टैंपो चालक मुस्तकीम का बुधवार देर रात किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। रात में पड़ोस में ही रहने वाले भाइयों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे उसने गहरी नींद में सो रही पत्नी आसमां की गर्दन पर गंडासे से वार कर हत्या कर दी। चिल्लाने की आवाज सुनकर बगल वाले कमरे में सो रहे बच्चे उठ गए और उन्होंने शोर मचा दिया। इसके बाद आरोपी पति फरार हो गया। परिवार और आसपास के लोग एकत्र हुए तो आसमां चारपाई पर मृत मिली। आरोपी के भाइयों ने ही पुलिस और उसके ससुरालियों को सूचना दी। कार्यवाहक थाना प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया कि मृतका के भाई जमील निवासी भोपा मुजफ्फरनगर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed