फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Controlling traffic with increasing number of vehicles is a big challenge: Katyal

वाहनों की बढ़ती संख्या से यातायात नियंत्रित बड़ी चुनौती: कत्याल

Thu, 28 Apr 2022 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Controlling traffic with increasing number of vehicles is a big challenge: Katyal
ताकत का उपयोग संयम एवं मर्यादा सीखाता है। शक्ति का गलत ढंग से उपयोग ही अपराध है। जीवन का अधिकांश पक्ष इससे अछूता नहीं रह पाता। परिणाम स्वरूप केवल पश्चाताप ही एकमात्र उपाय रहता है। एसपी यातायात मनोज कुमार कत्याल ने यह बात कही।
विज्ञापन

एसपी यातायात गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम परिसर में यातायात जागरूकता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ कर रहे थे। कार्यक्रम विवि के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित किया गया। मनोज कुमार कत्याल ने कहा कि वाहनों की संख्या जिस अनुपात में बढ़ रही है, यातायात व्यवस्था नियंत्रित करना चुनौती बन रहा है।
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि युवावस्था की ओर बढ़ने पर शरीर मे हॉरमोनल बदलाव से स्वभाव में परिवर्तन होना स्वाभाविक है। चंचल मन इस व्यवहार के लिए उत्साहित करता है। जिस पर नियंत्रण जरूरी है। डीन, योग एवं शारीरिक शिक्षा संकाय प्रो. सुरेंद्र कुमार ने कहा कि केवल कानून का ही कर्तव्य नहीं कि आपको अनुशासित एवं नियमों को बताया जाए। संस्कारों से नियम-पालन की बुनियाद मजबूत की जा सकती है। इस मौके पर संयोजक डॉ. शिवकुमार चौहान, सीओ यातायात राकेश रावत, उप-निरीक्षक यातायात अरविंद सिंह राणा, डॉ. कपिल मिश्रा, डॉ. अजय मलिक, प्रो ब्रहमदेव आदि ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed