फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   construction contractor murdered

खनन सामग्री ठेकेदार की गला रेतकर हत्या, जांच शुरू

Wed, 27 Oct 2021 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
construction contractor murdered
निर्माण सामग्री कके ठेकेदार की मंगलवार देर रात गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। हत्या करके शव को नाले की पुलिया के नीचे फेंक दिया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के मुुताबिक गांव एक्कड़ खुर्द निवासी 32 वर्षीय इस्तकार निर्माण सामग्री का ठेकेदार है। परिजनों के अनुसार मंगलवार रात लगभग 9 बजे इस्तकार बाइक लेकर किसी काम से गया था। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसे फोन किया। इस्तकार का मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर इस्तकार की तलाश शुरू की। परिजन जब रात में इस्तकार की तलाश कर रहे थे तो उनकी बाइक गांव के बाहर नाले पर खड़ी मिली। बाइक के पास पहुंचकर परिजनों व ग्रामीणों ने आसपास इस्तकार की तलाश की तो उसका शव पुलिया के नीचे खून से लथपथ पड़ा था। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। वहीं इस्तकार के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि इस्तकार का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया है। उन्हाेंने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed