फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Conspiracy to scam in Mahakumbh budget in a planned manner: Sharma

महाकुंभ बजट में सुनियोजित तरीके से घोटाले करने की साजिश शुरू: शर्मा

Sat, 01 Feb 2020 12:01 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 01 Feb 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy to scam in Mahakumbh budget in a planned manner: Sharma

कांग्रेस नेता और पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने शहर बिजली की लाइनों को भूमिगत करने के काम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा हरिद्वार में महाकुंभ बजट से होने वाले विकास कार्यों में सुनियोजित तरीके से घोटाला करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में ही भूमिगत लाइन बिछाई जा रही हैं, जबकि पूरे नगर निगम क्षेत्र में लाइन बिछाई जानी चाहिए थी।

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए अशोक शर्मा ने कहा कि वर्ष 2018 में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर जेसीबी से पूरे शहर में नालों पर डाले गए स्लैब, पीने के पानी के प्याऊ, सार्वजनिक मूत्रालय, शौचालय, व्यापारियों के जनरेटर, दुकानों, मकानों के चबूतरे, छज्जे सहित कई मकान और दुकान तक तोड़ दिए गए थे। विरोध करने पर जनता को धमकाया व पीटा गया।
विज्ञापन


अब भूमिगत की जा रही बिजली की लाइनों के नाम पर शहर की तमाम गलियों और सड़कों को खोदते हुए पूरी तरह से अनियमितता बरती जा रही है। सड़कों के बीचोंबीच, पार्कों में बेतरतीब स्टार्टर लगा दिए गए हैं। आने वाले समय में शहरवासियों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ेगी। पार्षद उदयवीर चौहान और अनुज सिंह ने कहा कि तीन चार साल पहले एबीसी केबल लगाई गई थी, अब उन्हें कबाड़ में बेचा जाएगा। इस मौके पर पार्षद जफर अब्बासी, पूर्व पार्षद अमन गर्ग, सुमित भाटिया, सुनील कड़च्छ, सोनू दाबड़े, संगम शर्मा, नूर आलम आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेसी नहीं चाहते शहर का हो विकास : शर्मा
हरिद्वार। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने बिजली की लाइनों को भूमिगत करने मामले में उठाए जा रहे सवालों को लेकर कांग्रेसियों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नहीं चाहते की शहर का विकास हो। इसलिए हर योजना का केवल विरोध ही किया जाता है। नरेश शर्मा ने कहा कि देशभर में केवल बनारस के बाद हरिद्वार में ही बिजली की लाइनें भूमिगत करने का काम किया जा रहा है। इसका भी विरोध करके कांग्रेसी यह साबित करना चाहते हैं कि उनका शहर के विकास से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि यह आरोप लगाया गलत है कि नगर निगम से अनुमति लिए बिना ही सड़कों को खोदा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed