फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Congress workers protested against smart meters.

Haridwar News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मार्ट मीटर का विरोध

Mon, 09 Feb 2026 07:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
Congress workers protested against smart meters.
हरिद्वार। नया हरिद्वार स्थित राधाकृष्ण मंदिर में यूपीसीएल की ओर से स्मार्ट मीटर को लेकर लगाए गए जागरूकता शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए स्मार्ट मीटर का विरोध किया।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकारी अधिकारियों पर प्राइवेट कंपनी का प्रचार करने का आरोप लगाते हुए आमजनता से स्मार्ट मीटर ना लगवाने की अपील भी की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि सरकार जनविरोधी फैसले ले रही है। सरकारी अधिकारी प्राइवेट कंपनी का प्रचार प्रसार कर जनता के साथ धोखा कर रहे हैं। स्मार्ट मीटर सबसे पहले जनप्रतिनिधियों के यहां लगाए जाएं। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैश खुराना और दीपक टंडन ने कहा कि अधिकारियों को बताना चाहिए कि पुराने मीटर में क्या कमी है, जो स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर लगने से मीटर रीडर का काम कर रहे लोग बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जहां भी स्मार्ट मीटर लगे हैं। वहां लोग इससे परेशान हैं। इसलिए हरिद्वार में स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिया जाएंगे। स्मार्ट मीटर का प्रचार प्रसार भी नहीं करने दिया जाएगा। इस मौके पर जतिन हांडा, मनोज धीमान, सोम त्यागी, रामबाबू बंसल, विकास चंद्रा मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed