फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Congress workers burned an effigy of the BJP government.

Haridwar News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

Thu, 24 Sep 2026 06:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Congress workers burned an effigy of the BJP government.
फोटो
विज्ञापन

- किच्छा विधायक साथ अभद्रता पर जताया आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी

सिडकुल। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई अभद्रता और हाथापाई के विरोध में शिवालिक नगर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया।
इस दौरान कांग्रेसी नेता मोहन सिंह राणा ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किच्छा घटनाक्रम में जिस तरह सत्ता के नशे में चूर होकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता व विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ अभद्रता की गई है, वह भाजपा की अलोकतांत्रिक सोच का प्रमाण है। अगर दोषियों के खिलाफ शीघ्र कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

संजय पालीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में जब एक लोकप्रिय और वरिष्ठ विधायक ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। सत्ताधारी दल के इशारे पर हो रही ऐसी घटनाएं बेहद शर्मनाक हैं। पुलिस-प्रशासन को बिना किसी राजनीतिक दबाव के निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए हमलावरों और षड्यंत्रकारियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजना चाहिए। इस दौरान महेश प्रताप राणा, सुगर सिंह, दिनेश कुमार, ओ पी चौहान, राजेन्द्र श्रीवास्तव, मार्कंडेय सिंह, सत्यपाल शास्त्री, अजय मुखिया, वेद पाल तेजियान, अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed