फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Congress workers accused BJP of cutting votes

Haridwar News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर लगाया वोट कटवाने का आरोप

Sat, 01 Feb 2025 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Congress workers accused BJP of cutting votes
Iहार के बाद निकाली आभार यात्रा, कहा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैंI
विज्ञापन

Iहार के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेयर प्रत्याशी रहीं अमरेश बालियान के नेतृत्व में आभार पदयात्रा निकाली। कांग्रेसियों ने कहा कि चुनाव में जनता ने तो समर्थन दिया लेकिन भाजपा ने छल से वोट कटवा दिए।I
Iपहले चरण में खड़खड़ी स्थित सूखी नदी से शिव मूर्ति चौक तक आभार यात्रा निकाली गई। यात्रा के समापन पर मेयर प्रत्याशी अमरेश बालियान ने कहा कि जनता ने उन्हें अच्छा वोट और समर्थन दिया लेकिन भाजपा ने छल से स्थानीय लोगों के वोट कटवा दिए। उन्हें मतदान के अधिकार से वंचित रखा। सत्ता के लिए जनता का अधिकार छीना लेकिन कांग्रेस कमजोर नहीं है।
विज्ञापन

I
Iमहानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि कार्यकर्ताओं को हारने से मायूस होने की आवश्यकता नहीं है। हरिद्वार की जनता ने अभूतपूर्व आशीर्वाद दिया। आगे भी इसी प्रकार संघर्ष जारी रहेगा। कांग्रेस के युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि भाजपा षडयंत्र से सत्ता हासिल करती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iइस मौके पर पार्षद महावीर वशिष्ठ, सोहित सेठी, हिमांशु गुप्ता, पूर्व पार्षद राजीव भार्गव, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, नितिन तेश्वर, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष तुषार कपिल, महानगर अध्यक्ष विशाल प्रधान, शुभम जोशी, दीपक टंडन, नितिन यादव आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed