फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Congress will protest on 3rd against land scam

Haridwar News: जमीन घोटाले के विरोध में तीन को प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Sun, 01 Jun 2025 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Congress will protest on 3rd against land scam
हरिद्वार। नगर निगम के जमीन घोटाले में कांग्रेस की ओर से तीन जून को देवपुरा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में कांग्रेसियों ने बैठक की। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जमीन घोटाले में नेताओं को संरक्षण देकर बचा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार की ओर से धरना-प्रदर्शन की तैयारियों के लिए मायापुर स्थित कार्यालय में बैठक की। बैठक में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमन गर्ग व स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि नगर निगम में हुए भूमि घोटाले में भाजपा सरकार बड़े अधिकारी और सफेदपोश नेताओं का नाम उजागर नहीं कर रही है। इसके विरोध में तीन जून को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर भ्रष्टाचार की लड़ाई को बल देंगे। साथ ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे युवा नेता वरुण बालियान और महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वंदना कटारिया स्टेडियम मामले में सरकार को बैकफुट पर लाने के लिए स्वागत किया।
विज्ञापन

युवा नेता वरुण बालियान और वरिष्ठ नेता तीर्थपाल रवि ने कहा कि वंदना कटारिया स्टेडियम की लड़ाई की सफलता के लिए महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकर्रम अंसारी, गुरजीत लहरी, मनोज सैनी, पूर्व पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में 2024 में हुए जमीन घोटाले के मुख्य आरोपियों को बचाया जा रहा है। भाजपा सरकार में दिनप्रतिदिन भ्रष्टाचार के मामले बढ़ रहे हैं। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, दिनेश वालिया, पुनीत कुमार, शहाबुद्दीन अंसारी, हिमांशु गुप्ता, सुनील कुमार सिंह, विमल शर्मा साटू, उदयवीर सिंह चौहान, अकरम अंसारी, अजय गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed