फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Congress protest against inflation, government's effigy burnt

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका

Fri, 08 Jul 2022 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
Congress protest against inflation, government's effigy burnt
घरेलू गैस सिलिंडर और बढ़ते दाम और महंगाई के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि महंगाई के कारण आमजन का जीना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने गैस पर फिर से 50 रुपये बढ़ा दिए हैं। केंद्र सरकार की ओर से पिछले एक वर्ष में गैस पर 300 बढ़ाकर जनता के जेबों पर डाका डालने का काम किया गया है। जिससे गृहिणियों को रसोई चलानी मुश्किल हो गई है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड में मिली जीत से केंद्र सरकार के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि अब आए दिन गैस और तेल के दामों में बढ़ोत्तरी हो रही है। गैस और तेल के दामों में बढ़ोत्तरी होने से खाने-पीने की चीजें भी आसमान छू रही हैं।
विज्ञापन

श्रमिक नेता मुरली मनोहर और पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार को महंगाई कम करने के लिए विवश करेगी। कांग्रेस भाजपा सरकार को जनता का उत्पीड़न नहीं करने देंगे। महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष विमला पांडेय और प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर ने कहा कि महंगाई के दौर में परिवार के मुखिया को एक समय के भोजन का प्रबंधन करना भी चुनौतीपूर्ण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव महेश राणा, कनखल ब्लाक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, ज्वालापुर अध्यक्ष यशवंत सैनी, सुभाषनगर अध्यक्ष कैलाश प्रधान, प्रदेश प्रवक्ता शुभम जोशी, पार्षद उदयवीर चौहान, जफर अब्बासी, शाहबुद्दीन, तासीन अंसारी, अंजू द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed