{"_id":"5d73f24b8ebc3e93cf65633b","slug":"congress-leaders-take-out-jhota-buggi-yatra-in-protest-against-motor-vehicle-act-haridwar-news-drn318925135","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर व्हीकल एक्ट के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने झोटा बुग्गी यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटर व्हीकल एक्ट के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने झोटा बुग्गी यात्रा निकाली
विज्ञापन
केंद्र सरकार के नए मोटर व्हीकल एक्ट के विरोध में झोटा-बुग्गी पर यात्रा निकालते कांग्रेसी ।
- फोटो : HARIDWAR
नए मोटर व्हीकल एक्ट के विरोध में कांग्रेसी शनिवार को सड़कों पर उतर जाए। उन्होंने शहर में भैंसा-बुग्गी यात्रा निकाल एक्ट के तहत भारी भरकम जुर्माने की मुखालफत की। सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन प्रेषित किया। इसमें उन्होंने राज्य में नया एक्ट लागू न किए जाने की मांग उठाई। कहा कि शहर के भीतर के बजाय हाईवे पर हेलमेट चेकिंग की जाए।
शनिवार को चंद्राचार्य चौक पर युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रवि बहादुर के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता भैंसा-बुग्गी के साथ एकत्र हुए। यहां उन्होंने नए मोटर व्हीकल एक्ट के विरोध में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
मौके पर पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने कहा कि देश में पूरी तरह अव्यवस्था है। बिना सुविधाएं दिए नए नियम बना दिए। और नियमों की कड़ाई की बजाय उन्हें तोड़ने पर भारी भरकम जुर्माना लगा दिया। कहा कि यह एक्ट तो अंग्रेजों के जमाने की याद दिलाता है।
विज्ञापन
सफाई आयोग के पूर्व चेयरमैन किरणपाल वाल्मीकि ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारें जनता की भावनाओं और जरूरतों को समझने में नाकाम हैं। उनकी गलत नीतियों के चलते बेरोजगारी बढ़ी है। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की हठधर्मिता के चलते देश बहुत पीछे जा चुका है। भाई चारा तहस नहस है और अर्थव्यवस्था में भी हम बहुत पीछे पहुंच गए हैं।