फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Congress leader firing in Valmiki Jayanti procession

वाल्मीकि जयंती शोभायात्रा में कांग्रेसी नेता ने की फायरिंग

Tue, 15 Oct 2019 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Congress leader firing in Valmiki Jayanti procession
वाल्मीकि जयंती के अवसर पर रविवार को निकाली गई शोभायात्रा में एक कांग्रेसी नेता ने अपने लाइसेंसी असलहे से हवाई फायरिंग कर दी। शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों ने कांग्रेसी नेता को दबोचना चाहा, लेकिन वह फरार होने में कामयाब रहा। एसआई वीरेंद्र सिंह की ओर से इस संबंध में कांग्रेसी नेता के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

घटना रविवार शाम को वाल्मीकि मंदिर भीमगोड़ा के बाहर घटित हुई। वाल्मीकि जयंती पर क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान शोभायात्रा में शामिल रहे कांग्रेसी नेता रवि दत्त उर्फ पप्पी ने अपने लाइसेंसी असलहे से एक हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही अफरा तफरी का माहौल बन गया। फायरिंग की आवाज सुनकर शोभायात्रा में ड्यूटी में तैनात एसआई वीरेंद्र सिंह तुरंत कांग्रेसी नेता को पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन वह भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। हवाई फायरिंग की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि एसआई वीरेंद्र सिंह की ओर से रविदत्त उर्फ पप्पी पुत्र नई बस्ती भीमगोड़ा के खिलाफ लाइसेंसी शस्त्र का गलत इस्तेमाल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लाइसेंसी असलहे को कब्जे में लेकर निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed