Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Congress launches signature campaign over corruption allegations against the government

Haridwar News: कांग्रेस ने सरकार के भ्रष्टाचार के आरोपों पर चलाया हस्ताक्षर अभियान

Thu, 12 Nov 2026 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 12 Nov 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Congress launches signature campaign over corruption allegations against the government
- कांग्रेस ने सरकार के भ्रष्टाचार के आरोपों पर चलाया हस्ताक्षर अभियान
विज्ञापन

हरिद्वार। ब्लॉक मायापुर एवं जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने भाजपा शासन में भ्रष्टाचार के आरोपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। कांग्रेसी नेताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कृषि मंत्री गणेश जोशी, महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्य और सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से जवाब मांगा। कहा कि जनता का पैसा है, इसलिए, सीएम एक-एक रुपये का हिसाब दें।
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि जिन सरकारी फैसलों पर सवाल उठे हैं, उनकी मंजूरी, भुगतान और जांच का रिकॉर्ड सार्वजनिक किया जाए। प्रदेश की जनता को यह जानने का अधिकार है कि उसके पैसे के इस्तेमाल पर उंगली उठी तो सरकार ने क्या कार्रवाई की। मुख्यमंत्री धामी हर मंच से भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं। आज हरिद्वार से हम उनसे पूछ रहे हैं कि जब सवाल उनके अपने मंत्रिमंडल तक पहुंचता है तो उस नीति पर अमल कैसे होता है, मुख्यमंत्री बताएं कि किन आरोपों की जांच कराई गई, जांच किसे सौंपी गई और उसका क्या नतीजा निकला। जहां जांच शुरू नहीं हुई, वहां देरी की वजह बताएं।
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, ओम मलिक, करन सिंह राणा, गौरव गोस्वामी, रूपांशु प्रधान, पार्षद सुनील कुमार सिंह, प्रदीप वर्मा, संदीप सिंह, सचिन पाल, मोहित अरियाल, मोहित, आशुतोष, रोहित, अंशु, कुनाल निषाद, हर्ष यादव, मानव, केशव ठाकुर, जतिन बब्बर, मोहित बब्बर, हिमांशु, गौरव, कुलदीप, शिवम यादव, सन्नी कुमार, रमेश कुमार, देवांग पंवार, निशांत सचदेवा, आदित्य चंचल, सचिन कुमार, राजू, मनीष बंसल, विराट सिंह, सचिन जैन, दीपक सिंह, डुंगर सिंह, अतुल गिरी, तरनजीत सिंह, उपेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed