फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Congress insulted Dr. Ambedkar: Gautam

कांग्रेस ने डा. आंबेडकर का अपमान किया: दुष्यंत गौतम

Thu, 25 Nov 2021 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Congress insulted Dr. Ambedkar: Gautam
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि नेहरू की गलत नीतियों के कारण देश का बंटवारा हुआ। कांग्रेस ने हमेशा डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान किया। आंबेडकर के पद चिन्हों पर कोई चल रहा है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।
विज्ञापन

दुष्यंत गौतम बृहस्पतिवार को ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के अतमलपुर गांव में संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के साथ साथ महिलाओं को भी आंबेडकर ने संविधान में समानता का अधिकार दिलाया। आंबेडकर किसी जाति-धर्म से नहीं थे। उन्होंने कहा कि जो लोग भीमराव आंबेडकर को ब्राह्मण विरोधी करार देते हैं वह सिर्फ वोट की राजनीति कर रहे हैं। आंबेडकर को जाति और धर्म में बांटना सरासर गलत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपनी कुर्बानी देकर जम्मू कश्मीर के अंदर जाकर एक देश एक विधान का नारा दिया था तो दूसरी ओर प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने देश का बंटवारा कराकर 15 लाख लोगों की हत्या कराने में भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि आज संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर हर जाति वर्ग के लोगों ने उपस्थित होकर जिस तरह से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव भीमराव आंबेडकर को याद किया है वह सराहनीय है।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, अनुसूचित जाति आयोग उत्तराखंड के अध्यक्ष मुकेश कुमार, पूर्व दर्जाधारी सुशील चौहान, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पूर्व सह संयोजक मुनीश सैनी, विधायक प्रतिनिधि रविंद्र राठौर, विधानसभा संयोजक राजकुमार चौहान, मंडल अध्यक्ष चंदन चौहान, युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री रेशु चौहान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मंजू देवी, किशोर पाल, संतोष कश्यप, जिला महामंत्री विकास तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed